कारोबार

IT और Bank सेक्टर में अच्छी खरीदारी से 800 पॉइंट उछला सेंसेक्स, जानिए इस तेजी के 6 बड़े कारण

Share Market on 24th June 2026: बड़े शेयरों में शॉर्ट कवरिंग, एंटी एआई ट्रेड, यूएस-इंडिया ट्रेड डील की उम्मीदों, एफपीआई की खरीदारी और कच्चे तेल में गिरावट जैसे कई कारणों से आज मार्केट में तेजी आई।
3 min read
Jun 24, 2026
Share Market Rise
Share Market में आज अच्छी तेजी दर्ज हुई है। (PC : AI)

Why Share Market Rise Today: भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.04 फीसदी या 790 अंक की बढ़त के साथ 76,991 पर बंद हुआ। यह कारोबार के दौरान 77,190 अंक तक चला गया था। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.83 फीसदी या 197 अंक की बढ़त के साथ 24,021 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई अच्छी तेजी

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

शेयर बाजार में क्यों आई आज तेजी?

  1. कुछ बड़े शेयरों में शॉर्ट कवरिंग

मार्केट में बीते कुछ दिनों में आई तेजी के बाद कुछ बड़े शेयरों में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। विशेष रूप से बैंकिंग, फाइनेंशियल और आईटी सेक्टर्स में ऐसा दिखा है। इससे इन सेक्टर्स के शेयरों में तेजी आई है।

  1. आईटी और बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी

डॉलर में मजबूती और भारतीय आईटी कंपनियों द्वारा अपनी एआई क्षमता में आगे मजबूती लाने की उम्मीदों के चलते आईटी शेयरों में आज बढ़त दर्ज हुई है। उधर मजबूत क्रेडिट ग्रोथ ने बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों को मीडियम टर्म के लिए आकर्षक बना दिया है। इससे बैंकिंग शेयरों में आज अच्छी तेजी दर्ज हुई। इन दोनों सेक्टर्स में आई अच्छी खरीदारी से बाजार को आज सपोर्ट मिला।

  1. यूएस-इंडिया ट्रेड डील की उम्मीदें

ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो सकती है। इससे निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को पूरा करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

  1. एंटी-एआई ट्रेड का फायदा

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि घरेलू बाजार को एंटी-एआई ट्रेड से फायदा मिल रहा है। पिछले एक साल में एआई शेयरों में आए तेज उछाल से एआई बबल को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। इससे निवेशक अब एआई से इतर दूसरे सेक्टर्स में मौके तलाश रहे हैं। साउथ कोरिया और ताइवान के बाजारों में एआई और सेमीकंडक्टर शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव भारतीय बाजार के लिए मौके ला सकता है।

  1. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। यह भारी मात्रा में तेल आयात करने वाले देश भारत के लिए अच्छी खबर है। इससे व्यापार घाटे में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही महंगाई को लेकर चिंताएं भी कम हुई हैं। इससे इकोनॉमी को लेकर अच्छे संकेत मिलने लगे हैं।

  1. थम गई FPI की बिकवाली

विदेशी निवेशक जिस रफ्तार से भारतीय बाजार में बिकवाली कर रहे थे, वह अब देखने को नहीं मिल रहा है। जून में एफपीआई ने भारतीय बाजार में खरीदारी की है। यह एक अच्छा संकेत है।

Updated on:
24 Jun 2026 04:39 pm
Published on:
24 Jun 2026 04:06 pm