बिजनेस यूटिलिटी न्यूज

लोगों ने ‘मोदी’ से पूछा कब मिलेंगे 15 लाख रुपए तो मिला ये टका सा जवाब

2014 से लेकर अब तक देश में सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि देशवासियों को आखिर 15 लाख रुपए कब मिलेंगे।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2018, 3:10 PM IST
15 Lakh rupee
लोगों ने 'मोदी' से पूछा कब मिलेंगे 15 लाख रुपए तो मिला ये टका सा जवाब

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 से लेकर अब तक देश में सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि देशवासियों को आखिर 15 लाख रुपए कब मिलेंगे। इस सवाल को लेकर पीएम मोदी , भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कई बार असहज महसूस कर चुके हैं, लेकिन किसी के पास कोई जवाब नहीं है। मगर जनता है कि मानती नहीं है और मौका मिलते ही केंद्र सरकार से जुड़े किसी भी मंत्री-सांसद या भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से यह सवाल पूछ लेती है। इस बार लोगों ने यह सवाल सीधा 'मोदी' से पूछा है और वो भी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में। लेकिन आप यह जानकार हैरान होंगे कि इस सवाल के बाद 'मोदी' खुद पीएम मोदी पर गुस्सा हो गए और उन्हें टका सा जवाब दिया। अब आप कन्फ्यूज हो गए होंगे कि 'मोदी' पीएम मोदी पर गुस्सा कैसे हो सकते हैं तो आप कन्फ्यूज मत होइए, हम आपको बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है...

ये है पूरा मामला

दरअसल, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अभिनंदन पाठक हूबहू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दिखते हैं। एक हिन्दी वेबसाइट के अनुसार, अभिनंदन पाठक बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय में टहलते दिखे। पहले तो मुख्यालय में मौजूद सभी लोगों ने अभिनंदन को पीएम मोदी समझ लिया। बाद में पूरा माजरा समझ में आया। इस दौरान लोगों ने अभिनंदन पाठक को घेर लिया और 15 लाख रुपए को लेकर सवाल पूछ डाला। लोगों ने 'मोदी' से पूछा कि आखिर देशवासियों को 15-15 लाख रुपए कब मिलेंगे। इस सवाल पर 'मोदी' का गुस्सा फूट पड़ा और भाजपा पर जमकर हमला किया। 'मोदी' ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे।

मोदी की प्रशंसा, भाजपा पर करारा हमला

कांग्रेस मुख्यालय में लोगों से बातचीत करते हुए अभिनंदन पाठक ने प्रधाननंत्री नरेंद्र मोदी की खूब प्रशंसा की, लेकिन भाजपा पर जमकर हमला बोला। लोगों से बातचीत में 'मोदी' ने कहा कि पीएम मोदी अच्छे इंसान हैं लेकिन उनकी सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर पाई है। इस कारण उन्होंने भाजपा के खिलाफ प्रचार करने का फैसला लिया है। पाठक ने कहा कि अब लोगों का मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है। यही कारण है कि कई बार लोग उन्हें पीएम मोदी समझकर पीट भी देते हैं। पाठक ने बताया कि वह अब तक पीएम मोदी को 50 से ज्यादा खत लिख चुके हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है। पाठक ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर से मुलाकात कर राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई है।

ये है 15 लाख रुपए का मामला

दरअसल, 2014 के लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने कालेधन का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। चुनावी रैलियों में मोदी ने कहा था कि यदि सारा कालाधन देश में लौट आए तो सभी देशवासियों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपए आ जाएंगे। तभी से देशवासी मोदी सरकार से इन 15 लाख रुपयों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि, खुद पीएम मोदी यह कह चुके हैं कि उन्होंने कभी भी 15 लाख रुपए देने की बात नहीं की थी। उन्होंने केवल कालेधन का आंकड़ा बताया था।

Updated on:
4 Oct 2018, 3:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Silver Price Outlook: सिर्फ 1 महीने में ही 40,000 रुपये टूट गई चांदी, क्या और गिरेंगे भाव या अब आएगी तेज रिकवरी? एक्सपर्ट से जानिए टार्गेट प्राइस

Bank Holidays List: नवंबर में आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आपके शहर में क्या रह गए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Explainer: अमेरिकी फेड के फैसले के बाद अब सोना और गिरेगा या ऊपर जाएगा, जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट