30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP: राज्यसभा सांसद ने अमेरिका से अच्छी सड़कों को खोली पोल, पत्र में लिखी ये चौंकाने वाली बात

राहुल गांधी के बाद खुद भाजपा सांसद ने सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल, चुनाव से पहले राज्यसभा सांसद ने सीएम को पत्र लिख गांव की सड़क को मांगे 50 लाख
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 4 Oct 2018, 3:07 PM IST

politics on CM Shivraj singh chouhan statement

politics on CM Shivraj singh chouhan statement

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी की बदहाल सड़कें सियासत और आम आदमी के लिए दर्द भरी हैं। राहुल गांधी ने रीवा जिले की सभाओं में खराब सड़कों का जिक्र किया था। मंगलवार को ख्यात शायर राहत इंदौरी ने मंच से जर्जर सड़कों की दुर्दशा बताई। वहीं राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने सीएम शिवराज सिंह को पत्र लिखकर चुरहट की (रीवा-सीधी राजमार्ग) सड़क के लिए 50 लाख रुपए का बजट उपलब्ध कराने की मांग की है।

गौरतलब है कि इसी सड़क को लेकर कई धरना प्रदर्शन हो चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को काले झंडे भी इसी वजह से दिखाए गए थे। हालांकि, इस कार्यक्रम से पहले प्रशासन ने पैचवर्क शुरू किया, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था।

ये लिखा पत्र में
राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर गृह जिले सीधी में चुरहट पुलिस थाने से मॉडल स्कूल सर्रा तक की 1.8 किमी लंबी सड़क ठीक कराने के लिए बजट मांगा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि यह अत्यंत खराब है। इस पर आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के संधारण व मजबूतीकरण में 50 लाख रुपए खर्च होना प्रस्तावित है। उन्होंने इसके लिए रीवा संभाग कार्यालय को निर्देश देने को कहा है। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते ही 15 वर्ष से सत्ता में भाजपा पर कांग्रेसियों ने प्रहार करने शुरू कर दिए। स्थानीय नेताओं ने बयान देकर सरकार को घेरने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री को दिखाए गए थे काले झंडे
चुरहट की खराब सड़क से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी इस मामले में पहले भी सरकार को घेरने का प्रयास कर चुके हैं। 3 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीधी पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे। इस पर कुछ लोगों को जेल भी भेजा गया था। बाद में नेता प्रतिपक्ष अजय ङ्क्षसह ने भरे मंच से टूटी सड़कों के लिए यह बात कही थी कि हां मैंने सीएम को काले झंडे दिखाने के लिए कहा था।

संगठन में व्यस्तता के चलते पहले चुरहट कम आ पाता था। राज्यसभा सांसद बनने के बाद क्षेत्र भ्रमण किया तो स्थिति सामने आई। मुख्यमंत्रीजी को पत्र लिखकर सड़क सुधार के लिए आग्रह किया है। पहले भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने 8 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भिजवाया था।
अजय प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद