30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एट्रोसिटी एक्ट: भाजपा या कांग्रेस से वोट मांगने आए तो दिखा दो बाहर का रास्ता, पढ़िए सवर्ण समाज पार्टी की हुंकार

आधा दर्जन संगठन जन आंदोलन में हुए शामिल, सवर्ण समाज पार्टी ने सरकार बनाने का किया दावा, गिनाई घोषणाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 26 Sep 2018, 10:54 AM IST

BJP

savarn samaj party big news in sidhi madhya pradesh

सीधी। एससी-एसटी एक्ट के नवीन विधेयक को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां एक ओर सपाक्स सहित सर्व समाज व पिछड़ा वर्ग के संगठनों द्वारा विरोध जताया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को सवर्ण समाज पार्टी ने जनआंदोलन किया। जिसमे वक्ताओ ने अनुसूचित जाति व जनजाति अधिनियम का जन्मदाता कांग्रेस को बताया तो भाजपा को विशैले वृक्ष को तैयार करने का आरोप लगाया। इस आंदोलन में चुनावी रंग भी देखने को मिला। जिसका शंखनाद सवर्ण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने किया। तिवारी ने प्रदेश की हर सीट पर चुनाव लडऩे का दावा करते हुए चुनावी एजेंडे को सबके सामने रखा।

सरकार बनी तो हम माई के लाल
सभा को संबोधित करते हुए सवर्ण समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के माई के लाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि यदि मेरी या मेरी समर्पित पार्टी के प्रदेश में सरकार बनती है तो हम माई के लाल हैं, यदि नहीं बनती तो शिवराज सिंह को माई का लाल मान लूंगा। मैं शिवराज की माई के लाल की चुनौती को स्वीकार कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति यह होगी कि पूर्व में आंकलन लगाकर भाजपा प्रत्याशी गणना स्थल पर ही नहीं जाएगें।

अर्जुन व श्रीनिवास पर क्षत्रिय व ब्राह्मण बाद बढ़ाने का आरोप
लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि विंध्य में कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह व श्रीनिवास तिवारी ने अपने निजी हितों के लिए ब्राह्मण व क्षत्रिय बाद को बढ़ावा दिए। जिससे दोनों वर्गों के बीच आपसी मनमुटाव बड़ा है। अब हम लोग यह सब भूलकर एक साथ चलें तभी हम सब लोगों का कल्याण हो सकता है, अन्यथा हम लोगों को नाक रगडऩा पड़ेगा।

वोट मांगने आएं तो घर से लौटा दे वापस
लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि जिस पार्टी द्वारा हम लोगों व आने वाली पीढ़ी के लिए खाई खोद रही है, उनमे से कुछ लोग हमारे आपके वर्ग के सत्ता की चापलूसी करते हैं। संकल्प दिलाया गया कि चाहे मेरा कितना नजदीकी हो वह भाजपा व कांग्रेस के लिए वोट मांगने आता है तो उसे घर से बेरंग वापस लौटा दें।

फिर क्यों नहीं समाप्त किया जा रहा है आरक्षण
कहा गया कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि जिस दिन दलित वर्ग से कोई देश का राष्ट्रपति बन जाए उस दिन आरक्षण की जरूरत नहीं रह जाएगी। उस दिन आरक्षण को समाप्त कर दिया जाए। अब तो दलित वर्ग का राष्ट्रपति है फिर आरक्षण को समाप्त करने की हिमाकत सरकार क्यों नहीं उठा पा रही है।

भाजपा अटल के अस्थियों की कर रही दुर्दशा
आरोप लगाते हुए तिवारी ने कहा कि जिस दिन से अटल बिहारी वाजपेयी बीमार हुए 8 वर्ष तक भाजपा ने अपने पोस्टर से अटल बिहारी वाजपेयी को गायब कर दिया था। अब उनके अस्थियों को लेकर दर-दर भटकाकर उनकी दुर्दशा कर रही है। जिस दिन से अटल जी की मौत हुई है उसी दिन से भाजपा का पतन शुरू हो गया है, दो से 273 तक पहुंचने वाली भाजपा फिर दो सीटों पर आने की तैयारी कर ली है।

इन्होंने किया संबोधित
जन आंदोलन में दो दर्जन से ज्यादा वक्ताओं ने संबोधित किया। जिसमे स्वागत भाषण जीवेंद्र सिंह लल्लू, बरहाई उप्र सर्वेश पांडेय, महिपाल सिंह उइके, चंद्रकमल भटनागर, क्षत्रिय महासभा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, सपाक्स जिला अध्यक्ष उदयकमल मिश्रा, दिनेश द्विवेदी, रामरूप शुक्ला, यज्ञनारायण तिवारी, नारायण द्विवेदी दादू सहित अन्य के द्वारा संबोधित किया गया। वहीं मंच का संचालन पुनीत सिंह चंदेल ने किया।