एक व्यक्ति को अमिलिया से रेफर करके उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद पुलिस प्रशासन ने परिजनों की तलाश करना उचित नहीं समझा, बल्कि नगर पालिका के स्वीपरों को सूचित कर चीर घर के बगल में शव दफनवा दिया गया। दो दिन बाद जानकारी मिलने पर जिला चिकित्सालय पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया, तब प्रशासन ने जेसीबी से कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया और परिजनों के सुपुर्द किया।