बिजनेस यूटिलिटी न्यूज

रेलयात्रियों को बड़ा तोहफा, यहां मिल रहा सस्ता टिकट

त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए इस कंपनी ने यह आकर्षक ऑफर पेश किया है।
2 min read
Aug 24, 2018
Indian Railway
त्योहारी सीजन में रेलयात्रियों की बल्ले-बल्ले, यहां 10 फीसदी सस्ता मिल रहा टिकट

नई दिल्ली। डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म मोबिक्विक ने आने वाले त्योहारी सीजन के लिए रेल टिकट की बुकिंग पर 10 फीसदी तक की छूट वाले ऑफर की घोषणा की। आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट से रेल टिकट बुक करने वाले सभी उपयोगकर्ता मोबिक्विक ऐप से भुगतान करते समय इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। उपयोगकर्ता अपनी रेल ई-टिकट बुकिंग राशि पर तुरंत 10 फीसदी की छूट प्राप्त करने के लिए अपने सुपरकैश बैलेंस का उपयोग करने के पात्र होंगे। यह ऑफर आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप और आईआरसीटीसी वेबसाइट दोनों ही जगह पर अलग-अलग मान्य है।

डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के मकसद से आया आकर्षक ऑफर

ऑफर के बारे में बताते हुए मोबिक्विक के सह-संस्थापक उपासना टाकू ने कहा कि आईआरसीटीसी के साथ हमारी पार्टनरशिप डिजिटलाइजेशन के साथ-साथ लोगों को वॉलेट और डिजिटल मनी के माध्यम से भुगतान को बढ़ावा देने की ओर एक और कदम है। आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर हमारे 70 फीसदी रिपीट उपयोगकर्ता हैं जो हमारी सेवा बार बार प्रयोग करते हैं। फेस्टिव सीजन आने वाला है और लाखों लोग रेल टिकट बुक करेंगे, क्योंकि वे लंबे समय से अपने प्रियजनों से मिलने के लिए यात्रा का प्लान बना रहे हैं। यह ऑफर हमारे उपयोगकर्ताओं को अपने टिकट के लिए आसान और सुरक्षित रूप से भुगतान करने के साथ-साथ टिकट दर पर छूट भी उपलब्ध कराएगा।

ये भी पढ़ें---

Updated on:
25 Aug 2018 09:17 am
Published on:
24 Aug 2018 07:54 pm