6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन की खरीदारी से महंगा हुआ सोना, ये रही 10 ग्राम की कीमत

सोना-चांदी समाचार: 24 अगस्त 2018 को चांदी की कीमतें स्थिर रहीं जबकि सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
2 min read
Google source verification
Gold and silver price

रक्षाबंधन की खरीदारी से महंगा हुआ सोना, ये रही 10 ग्राम की कीमत

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी और रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर खुदरा जेवराती मांग आने से शुक्रवार 24 अगस्त 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए चमककर 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान सामान्य ग्राहकी रहने से चांदी 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन का सोना हाजिर 5.45 डॉलर की तेजी में 1,190.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 2.90 डॉलर चमककर 1,196.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

डॉलर की मजबूती से फीकी पड़ी सोने की चमक

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि पीली धातु पर दो विपरीत कारकों का असर है। एक तरफ अमरीका और चीन के बीच सीमा शुल्क के मुद्दे पर बढ़ी तकरार से पीली धातु की चमक तेज हुई है तो दूसरी तरफ दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती और अमरीकी फेडरल रिजर्व की ओर से सितंबर में एक बार फिर ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना से इसकी मांग पर प्रतिकूल असर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.13 डॉलर की बढ़त में 14.61 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

स्थिर रहे चांदी के भाव

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 30 रुपए की तेजी से 30,650 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त के साथ 30,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए के भाव पर स्थिर रही। चांदी की औद्योगिक मांग सामान्य रहने से चांदी हाजिर 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। चांदी वायदा में 130 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और यह 36,620 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। इस दौरान सिक्कों की खनक कमजोर पड़ गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए लुढ़ककर क्रमश: 72 हजार और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बिके।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,650

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,500

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,850

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,620

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग