2022 Mahindra Scorpio में Thar के समान 2.2 डीजल और 2.0 पेट्रोल इंजन होंगे, हालांकि स्कॉर्पियो का नया मॉडल अधिक पावर और टॉर्क देने में सक्षम होगा।
2022 Mahindra Scorpio Launch Date Leaked : महिंद्रा थार और एक्सयूवी700 की बीते साल लांचिंग के बाद नई स्कॉर्पियो के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। Thar और XUV700 में से स्कोर्पियो बैज सबसे पुराना है और लगभग दो दशकों से यह ब्रिकी में है। रिपोर्ट के मुताबिक नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को इस साल जून में लॉन्च किया जाएगा। बता दें, महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एसयूवी को पहली बार जून 2002 में लॉन्च किया था, और इस साल जून 2022 में स्कॉर्पियो को 20 साल हो जाएंगे। वहीं महिंद्रा ने अपने टीवी कमर्शियल की शूटिंग शुरू कर दी है, और खबर है कि अपनी 20वीं वर्षगांठ पर महिंद्रा को नया अवतार मिल सकता है।
पूरी तरह से नई होगी 2022 Mahindra Scorpio
2022 Mahindra Scorpio आउटगोइंग मॉडल के साथ कुछ भी साझा नहीं करता है। इसमें आगे की तरफ बिल्कुल नई 6-स्लैट ग्रिल दी गई है, जो XUV700 की तुलना में छोटी है, लेकिन लुक्स को बढ़ाने के लिए इसमें क्रोम ट्रीटमेंट मिलेगा। इस SUV को पिछले मॉडल की तुलना में शार्प-दिखने वाली हेडलाइट्स मिलती हैं, इसके बड़े फ्रंट बंपर ने फॉगलैम्प्स, टॉप वैरिएंट पर एलईडी लाइटिंग दी गई हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है, कि 2022 स्कॉर्पियो का सिल्हूट आउटगोइंग मॉडल जैसा दिखता है। हालांकि नया मॉडल मॉजूदा मॉडल से आकार में पूरी तरह बड़ा होगा।
इंजन और पावर पर अपडेट
न्यू महिंद्रा स्कॉर्पियो 2022 के कैबिन में XUV700 के समान एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जबकि एक बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन डैशबोर्ड के सेंटर पर स्लॉट होगा। जिसके दोनों ओर एयर कंडीशनर वेंट्स होंगे। दूसरी और तीसरी रॉ के लिए अलग-अलग एसी वेंट्स और ब्लोअर कंट्रोल दिए जाएंगे। 2022 स्कॉर्पियो में थार के समान 2.2 डीजल और 2.0 पेट्रोल इंजन होंगे, हालांकि स्कॉर्पियो का नया मॉडल अधिक पावर और टॉर्क देने में सक्षम होगा। बता दें, 2022 स्कॉर्पियो को एक नए लैडर फ्रेम चेसिस के साथ उपयोग करके बनाया गया है। वहीं कीमत पर अभी कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है, कि इस कार की कीमत 12-20 लाख रुपये की सीमा के बीच होने की उम्मीद है।