कार

नई Honda Amaze ने बनाया रिकॉर्ड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार होंडा अमेज है। इसके अलावा होंडा कारों के 20 साल के इतिहास में नई अमेज सबसे तेजी से बिकने वाली कार बनी है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2018, 11:26 AM IST
Honda Amaze
नई Honda Amaze ने बनाया रिकॉर्ड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा की शानदार कार होंडा अमेज ने बिक्री के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। लॉन्च होने के मात्र 5 माह के अंदर ही इस कार की 50 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। जो कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली होंडा कार है। इसके अलावा होंडा कारों के 20 साल के इतिहास में नई अमेज सबसे तेजी से बिकने वाली कार बनी है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो होंडा अमेज में 1498 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया है जो कि 78 बीएचपी की पावर और 160 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस कार में 35 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। ये कार मात्र 17 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये करा 140 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कार ऑल्टो को टक्कर दे रही है। सेडान कार होने के बावजूद ये कार प्रति लीटर में 28.4 किमी का दमदार माइलेज देती है।

नई होंडा अमेज को कंपनी ने सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया था। इस बार कंपनी ने इसे पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों वेरिएंट्स को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया है। इससे पहले अमेज केवल पेट्रोल इंजन में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन था।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में पावर स्टीयरिंग, एडजेस्टेबल रियर व्यू मिरर, मल्टी टास्किंग पॉवर स्टीयरिंग, इनफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो होंडा अमेज की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.99 लाख रुपये है। भारत नई होंडा अमेज का मुकाबला हुंडई एक्सेंट और मारूति सुजुकी डिजायर से हो रहा है।

Updated on:
23 Oct 2018, 11:26 AM IST
Published on: