कार

साइज में किसी ट्रक को भी फेल कर रही है ये SUV, फीचर्स जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

कैडिलैक एस्क्लेड (Cadillac Escalade) को ऑर्डर पर शायद भारत में मंगवाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसी है ये एसयूवी और कैसे हैं इसके फीचर्स।

2 min read
ये है दुनिया की सबसे शानदार एसयूवी, इसके आगे इंडिया की सभी SUV हैं फेल

अगर आपको एसयूवी पसंद हैं तो आपको एसयूवी के बारे में जानना भी पसंद होगा। आज हम आपको दुनिया की एक शानदार और दमदार एसयूवी के बारे में बता रहे हैं। वैसे तो भारत में एक से बढ़कर एक बेहतरीन एसयूवी मिलती हैं, लेकिन ये एसयूवी भारत में नहीं मिलती है। जीएम मोटर्स की कैडिलैक एस्क्लेड (Cadillac Escalade) को ऑर्डर पर भारत में मंगवाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसी है ये एसयूवी और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 6.2 लीटर का दमदार इंजन दिया गया है जो कि 420 बीएचपी की पावर और 624 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये एसयूवी 10 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है और इसमें फॉर व्हील ड्राइवट्रेन दी गई है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 16.6 किमी का माइलेज देती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो एसयूवी में 7 एयरबैग्स, पावर ब्रेक, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्टेब्लिटी कंट्रोल, एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आकार में ये एसयूवी किसी भी एसयूवी से काफी बड़ी है। इस एसयूवी की लंबाई 5,179 मिमी, चौड़ाई 2,2045 मिमी और ऊंचाई 1890 मिमी है। ये एक 7 सीटर एसयूवी है, जो कि अधिक स्पेस वाली है। ये एसयूवी मात्र 6.0 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 74 लाख रुपये है। इस एसयूवी को अमेरिका से इंपोर्ट करके मंगवाया जाएगा तो उसके लिए टैक्स भी देना होगा, जिसके बाद कीमत में इजाफा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

Kawasaki की Ninja ZX-10R और ZX-10RR की डिलीवरी हुई शुरू
Updated on:
06 Aug 2018 11:10 am
Published on:
06 Aug 2018 11:03 am
Also Read
View All