कार

यहां आधे दामों में मिल रही हैं Scorpio, Swift और i20 जैसी शानदार कारें

अगर आप कोई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको सेकंड हैंड कारों के बारे में बता रहे हैं और इन बाजारों में कम कीमत के साथ ये कारें मिल सकती हैं।

2 min read
यहां आधे दामों में मिल रही हैं Scorpio, Swift और i20 जैसी शानदार कारें

अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और अधिक कीमत होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बता रहे हैं जहां सेकंड हैंड कार बेहद कम कीमत में अच्छी कंडीशन में मिल सकती हैं। जी हां नई कार की जगह ये सेकंड हैंड कार आपके लिए सस्ती भी साबित होगी और अगर आप पहली कार खरीद रहे हैं तो सेकंड ही ज्यादा बेस्ट साबित होगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी सेकंड हैंड कारें जो अच्छी कंडीशन में मिल सकती हैं।

दिल्ली का करोल बाग सेकंड हैंड कारों का बड़ा बाजार है इसी के साथ कई ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अब सेकंड हैंड कारों को बेचती हैं तो आप वहां स भी सेकंड हैंड कार अच्छी कंडीशन में खरीद सकते हैं। अगर आप कोई एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप महिंद्रा की स्कॉर्पियो खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Swift से भी सस्ती होगी Hyundai की ये नई कार, फीचर्स में BMW को भी देगी टक्कर

महिंद्रा स्‍कॉर्पि‍यो में 2609 सीसी का इंजन है जो कि 140 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्‍पीड गि‍यरबॉक्‍स वाली इस एसयूवी को आप अच्छी खासी कंडीशन में सिर्फ 5-6 लाख रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

अगर आप हैचबैक खरीदना चाहते हैं तो आप हुंडई आई20, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और मारुति सुजुकी खरीद सकते हैं...

हुंडई एलीट आई20 (Hyundai Elite i20) में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन है जो कि 83 बीएचपी की पावर और 114 एनएम का टार्क जनरेट करता है। वहीं इसके डीजल वेरिएंट में 1.4 लीटर डीजल इंजन है जो कि 89 बीएचपी की पावर और 220 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार आप 2-3 लाख रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) में 1.2 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन है जो कि 84 पीएस की पावर और 115 एनएम का टार्क जनरेट करता है। वहीं इसके डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर डीडीआईएस डीओएचसी इंजन है जो कि 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टार्क जनरेट करता है। ये कार आप 2-3 लाख रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) में 1.2 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन है जो कि 84 पीएस की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। वहीं बलेनो के डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर डीडीआईएस डीओएचसी इंजन है जो कि 75 पीएस की पावर और 190 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार आप 2-3 लाख रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें

ये थी दुनिया की पहली कार, इसकी स्पीड जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Published on:
29 Jul 2018 01:30 pm
Also Read
View All