माना जा रहा है कि 2019 grand i10 को नए प्लैटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जो कि पुराने वाले मॉडल के मुकाबले ज्यादा चौड़ा, हल्का और सेफ होगा। इस प्लैटफॉर्म के जरिए कार पहले से ज्यादा फ्लेक्सिबल भी हो जाएगी। नई ग्रैंड आई10 को युवाओं के लिए खासतौर पर डिजाइन किया जा रहा है, जिसके लिए इस कार में टॉल बॉडी दी जाएगी और स्टाइल को पहले से ज्यादा बेहतरीन किया जाएगा।