कार

मानसून आने से पहले बदलवा लें गाड़ी का ये अहम हिस्सा, नहीं तो होगी मुसीबत

तसल्ली कर लें कि आपकी गाडी़ के टायर बदलने वाले हैं या नहीं। दरअसल कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन पर ध्यान देकर आप जान सकते हैं
less than 1 minute read
tyre change
मानसून आने से पहले बदलवा लें गाड़ी के टायर नहीं तो हो सकती है मुसीबत

नई दिल्ली: मौसम विभाग की मानें तो 29 जून को मानसून दिल्ली में दस्तक देने वाला है। मानसून का मतलब होता है चारो ओर पानी ही पानी, स्लिपरी रोड यानि गाड़ी चलाने वालों की मुसीबत। ऐसे में अगर गाड़ी के टायर में जरा भी प्रॉब्लम हो तो ये मौसम आप पर भारी पड़ सकता है। इसलिए बेहतर है कि इस बात की तसल्ली कर लें कि आपकी गाडी़ के टायर बदलने वाले हैं या नहीं। दरअसल कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन पर ध्यान देकर आप जान सकते हैं कि गाड़ी के टायर बदलने वाले हैं या नहीं।

नुकसान

टायर ठीक समय पर न बदलवाएं जाएं तो काफी नुकसान हो सकता है क्योंकि घिसे हुए टायरों में पंक्चर का खतरा बना रहता है। इसके अलावा चिकनी सतह पर इनके स्लिप होने की भी आशंका ज्यादा होती है। गीली सड़क पर घिसे हुए टायर कार को रोकने की क्षमता को कम कर देते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम से पहले ही पुराने घिस चुके टायरों को बदलवा लेने में होशियारी है।

Published on:
26 Jun 2018 01:37 pm