नई कार चलाते समय थ्रोटल करने से बचें। दरअसल क्लच दबाकर एक्सलेटर का प्रयोग करने को थ्रोटल कहते हैं।नई कार के इंजन पर बेवजह फालतू का प्रेशर बनाने से इंजन पर बुरा असर पड़ता है।पेट्रोल कारों की बात करें तो शुरूआत में अधिकतम 2,500 आरपीएम तक रेंज रखनी चाहिए, इसके बाद लगभग 1000किमी की दूरी तय करने के बाद 3,000 या उससे ज्यादा आरपीएम में कार ड्राइव करनी चाहिए। वहीं नई डीजल कारों के लिए लगभग 1,500 किलोमीटर तक 2000 - 2500 आरपीएम का रेंज तय करना चाहिए।