कार

पेट्रोल-डीजल से नहीं सड़क पर चलने से इस शहर में चार्ज होती हैं कारें, पढ़ें पूरी खबर

इलेक्ट्रिक वाहनों को कंपनियां दे रही हैं बढ़ावा पेट्रोल-डीजल के झंझट से मिलती है मुक्ति कार चलाने से चार्ज हो जाएगी कार
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Mar 2019, 4:53 PM IST
electric car
पेट्रोल-डीजल से नहीं सड़क पर चलने से इस शहर में चार्ज होती हैं कारें, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली: आजकल प्रदूषण के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन इस क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या वाहनों को चार्ज करने की होती है। लेकिन यूरोप के एक छोटे से देश नॉर्वे ने इस ओर बड़ी कामयाबी हासिल की है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो दुनिया का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है, जहां वायरलेस चार्जिंग सिस्टम के जरिए इलेक्ट्रिक टैक्सी को चार्ज किया जा सकेगा।

वहां की सरकार ने एक प्रोजेक्ट के तहत ओस्लो शहर की सड़कों पर इंडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ चार्जिंग प्लेट को इंस्टॉल किया है, जहां इलेक्ट्रिक कार को चार्ज किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए वहां सरकार लोगों को काफी छूट देती है जैसे-

आपको बता दें कि वहां की सरकार 2023 तक सभी टैक्सी को जीरो इमीशन नॉर्म्स के तहत बनाने का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि 2025 तक सभी नई कार को जीरो इमीशन नॉर्म्स के दायरे में लाया जाएगा। नॉर्वे सरकार की कोशिशों का ही नतीजा है कि 34 करोड़ जनसंख्या वाले देश में साल 2018 में 46,143 नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी गई।

नॉर्वे के पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क के हेड Gudbrann Hampel ने कहा कि नॉर्वे दुनिया में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार की ओनरशिप वाला देश है। इसकी एक बड़ी सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर दी जाने वाली छूट है। आपको मालूम हो कि पिछले साल नॉर्वे में बिकने वाली 3 कारों में से एक इलेक्ट्रिक कार बिकी।

Published on: