कार

कारों से आ रही थी बदबू, इस कार कंपनी ने उठाया ये बड़ा कदम

हालांकि यह टेक्नोलॉजी सिर्फ चीन के ग्राहकों के लिए लागू होगी या पूरी दुनिया की कारों पर इसे अप्लाई किया जाएगा। इसके बारे में अभी तक कोई खुलासा
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 4:27 PM IST
ford
कारों से आ रही थी बदबू, इस कार कंपनी ने उठाया ये बड़ा कदम

नई दिल्ली: अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने कारों में गंध आने को लेकर अहम कदम उठाया है। कुछ समय पहले एक ड्राइवर ने शिकायत दर्ज की थी। कि गंध के कारण उसकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। वैसे आमतौर पर ग्राहक नई गाड़ी की सुगंध काफी पसंद करते हैं लेकिन चीन के ग्राहकों ने इसे गंध का नाम देकर शिकायत की थी ।

जिसके बाद से कंपनी ने अपनी कारों में ओडर रिमूवल यानि गंध हटाने की प्रक्रिया पर काम करना शुरू कर दिया था। नई कार की गंध को दूर करने के लिए कार को धूप में रखकर,खिड़कियां खोलकर,फैन और हीटर चलाकर इसे हटाने की कोशिश की जाएगी। हालांकि यह टेक्नोलॉजी सिर्फ चीन के ग्राहकों के लिए लागू होगी या पूरी दुनिया की कारों पर इसे अप्लाई किया जाएगा। इसके बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

कंपनी के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस गंध का कारण लेदर, विनायल,और प्लास्टिक द्वारा पैदा किए गए कंपाउड होते हैं। इसके साथ ही कार के एक हिस्से को दूसरे से जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाला केमिकल भी इसमें अहम होता है।

हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि इस तरह की कार बाजार में कब तक आएंगी, लेकिन फोर्ड के प्रवक्ता के अनुसार इस तरह की कारों का लगातार टेस्टिंग चल रही है। इस सिस्टम के पूरी तरह से कामयाब होने पर इसका प्रॉडक्शन शुरू किया जाएगा।

Updated on:
21 Nov 2018, 4:27 PM IST
Published on: