नई दिल्ली: कार के शौकीनों की जान उनकी कार में बसती है वो खुद से ज्यादा अपनी कार की केयर करते हैं। लेकिन कई बार वक्त की कमी के चलते कार की देखभाल मुश्किल हो जाती है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से जो अपनी कार की धुलाई जैसी बेसिक जरूरत के लिए दूसरों पर निर्भर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपकी समस्या को दूर करने के लिए एक कंपनी आ गई है। स्पीड कार नाम की ये कंपनी कार वॉश करती है जो आपके घर पर आकर आपके कार की धुलाई करेगी। फिलहाल लखनऊ, दिल्ली, लुधियाना, जम्मू, वाराणसी, मुंबई, गुवाहाटी, गोवा, भुवनेश्वर, सोलन, जमशेदपुर समेत देश के 12 से अधिक शहरों में ये कंपनी काम कर रही है।