कार

5 स्टार रेटिंग हासिल कर honda की ये कार बनी देश की सबसे सुरक्षित कार , एक्सीडेंट में नहीं आएगी खरोंच

एडल्ट ऑक्यूपेंट कैटेगरी में यह कार 93 फीसद खरी उतरी। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट में 83 फीसद, सेफ्टी असिस्ट 76 फीसद और रोड यूजर टेस्ट में यह 70 फीसद खरी उतरी है।
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2019, 1:52 PM IST
crv
Tata Nexon के बाद honda की इस कार को मिली 5 स्टार रेटिंग, एक्सीडेंट में नहीं आएगी खरोंच

नई दिल्ली: माना जाता है कि हमारे देश के लोग कार में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हैं यही वजह है कि सस्ती कारें हमारे देश में ज्यादा बिकती हैं और कार निर्माता भी इस वजह सेफ्टी फीचर्स की अनदेखी करते हैं । लेकिन अब ऐसा नहीं है। पिछले साल क्रैश टेस्ट में 5 स्टार हासिल कर tata nexon देश की सबसे सुरक्षित कार बनी, और इस साल टाटा नेक्सान के बाद Honda CR-V को NCAP टेस्ट में 5 स्टार्स मिले हैं।

Euro NCAP की तरफ से किए गए कार क्रैश टेस्ट Honda CR-V को 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस टेस्ट में कई राउंड्स में कार को टेस्ट किया गया। क्रैश टेस्ट में लेफ्ट-हैंड-ड्रिवन CR-V 2.0 हाईब्रिड मॉडल का इस्तेमाल किया गया है। एडल्ट ऑक्यूपेंट कैटेगरी में यह कार 93 फीसद खरी उतरी। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट में 83 फीसद, सेफ्टी असिस्ट 76 फीसद और रोड यूजर टेस्ट में यह 70 फीसद खरी उतरी है।

इस टेस्ट में 64 kmph पर डिफॉर्मेबल बेरियर टेस्ट, 50 kmph पर फुल फ्रंट विड्थ बेरियर टेस्ट, 50 kmph पर साइड मोबाइल बेरियर टेस्ट, 32 kmph पर साइड पोल टेस्ट के साथ और भी कई टेस्ट शामिल थे।

इस कार में सेफ्टी के लिए इसमें पैसेंजर और साइड एयरबैग्स, ISOFIX, प्री-टेंशनर, लोड लिमिटर, स्पीड असिस्ट और लेन असिस्ट सिस्टम, AEB तकनीक, पैसेंजर एयरबैग कट-ऑफ स्विच और सीटबेल्ट रिमाइंडर शामिल है।

आपको बता दें कि Honda ने अपनी नई CR-V को भारतीय बाजार में पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था। मौजूदा समय में सड़क हादसों को रोकने के लिए AEB (Autonomous Emergency Braking) तकनीक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। सुरक्षा टेस्ट्स में संस्थाएं इस फीचर पर आजकल सबसे ज्यादा फोकस करती हैं।

टेस्ट के दैरान इस फीचर के टेस्ट के लिए कई पैमानों पर टेस्ट किया जाता है। इनमें 45 किलोमीटर प्रति घंटे पर AEB (Autonomous Emergency Braking), 80 किलोमीटर प्रति घंटे पर AEB इंटर अर्बन, 55 किलोमीटर प्रति घंटे पर AEB पेडिस्ट्रियन, 20 किलोमीटर प्रति घंटे पर AEB साइकिलिस्ट शामिल है।

कीमत की बात करें honda cr-v 28 लाख की कीमत पर लॉन्च हुई है।

Published on: