3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Creta का बाजार में तहलका, अब बनाया ये नया रिकॉर्ड

Creta का बाजार में तहलका बिक्री के मामले में बनाया शानदार रिकॉर्ड  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 28 Feb 2019, 12:35 PM IST

creta

Creta का बाजार में तहलका, अब बनाया ये नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में creta को लोग काफी पसंद करते हैं। जुलाई 2015 में भारत में लान्च हुई ये कॉम्पैक्ट एसयूवी अपनी लॉन्चिंग के समय से ही लोगों को काफी पसंद आ रही है। अब इस कार ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। ह्यूंदै मोटर इंडिया ने दावा किया है कि creta ने 5 लाख कारों की बिक्री कर ली है। महज 4 साल में 5 लाख यूनिट्स बेचना अपनेआप में एक रिकॉर्ड है। पांच लाख यूनिट में इसकी 3.7 लाख यूनिट घरेलू बाजार में और 1.4 लाख यूनिट अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेची गई हैं।

इंडिया में Hyundai के सेल्स हेड विकास जैन ने कहा 'किसी भी मेड-इन-इंडिया suv द्वारा 4 साल से कम समय में 5 लाख से अधिक यूनिट की रेकॉर्ड बिक्री के साथ ह्यूंदै क्रेटा ने फिर से इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है।'

फीचर्स-

Hyundai Creta के टॉप मॉडल में सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट-रो सीट, 6 तरफ अजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्मार्ट की-बैंड और वायरलेस फोन चार्जर जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

मात्र 4000 रूपए देकर घर ले जाएं ये लाखों का स्कूटर, हर महीने बदलने की भी मिलेगी सुविधा

इंजन- क्रेटा मार्केट में तीन इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। क्रेटा का पेट्रोल इंजन 1.6-लीटर का है, जो 121 bhp का पावर और 151 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं डीजल इंजन की बात करें तो 1.6-लीटर वाला डीजल इंजन 129 bhp का पावर और 260 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन में 1.4-लीटर डीजल इंजन का एक और ऑप्शन है, जो 89 bhp का पावर और 220 Nm टॉर्क जनरेट करता है। एसयूवी 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस है। 1.6-लीटर वाले डीजल इंजन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

36 सालों बाद सड़कों पर रफ्तार भरेगी भारत की पहली Maruti Car, 1लीटर में चलती है 17 किमी

माइलेज- माइलेज की बात करें तो creta 15-21 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

कीमत- Creta को 9.60 लाख के शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।