कार

होंडा लाने वाली है 200 किमी माइलेज वाली इलेक्ट्रिक कार, जानें कब होगी लॉन्च

कंपनी की नेक्स्ट जनरेशन जैज की मार्केट में एंट्री पर अभी तक मिस्ट्री बनी हुई है। जिसके बाद कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल को मार्केट में लॉन्च करेगा
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 3:20 PM IST
honda car
होंडा लाने वाली है 200 किमी माइलेज वाली इलेक्ट्रिक कार, जानें कब होगी लॉन्च

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल कारें अब बीते दिनों की बातें होने वाली है क्योंकि आजकल हर कंपनी इलेक्ट्रिक कार बना रही है, माना जा रहा है कि फ्यूचर में ऐसी कारों का ही बाजार होगा। इसी को देखते हुए देश की मशहूर कार होंडा मोटर्स भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। खबरों की मानें तो होंडा अपनी पहली जीरो एमिशन व्हीकल को 2023-24 तक भारत में लॉन्च कर सकता है।

इसके अलावा आपको मालूम हो कि होंडा अपनी लेटेस्ट जनरेशन सिविक को ग्लोबली डोमेस्टिक मार्केट में 2019 तक लॉन्च करने जा रहा है। जिसके बाद साल 2021 में कंपनी अपनी ब्रांड न्यू सिटी को भारतीय बाजार में पेश करेगा। जबकि कंपनी की नेक्स्ट जनरेशन जैज की मार्केट में एंट्री पर अभी तक मिस्ट्री बनी हुई है। जिसके बाद कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल को मार्केट में लॉन्च करेगा।

एक चार्जिंग में चलेगी 200 किमी-

होंडा की यह कार B-सेगमेंट मॉडल या SUV हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज होने पर 150 से 200 किलोमीटर का सफर तय करने में सक्षम होगी।

दूसरी कंपनियां भी बना रही है इलेक्ट्रिक कार-

हाल ही में मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप व्हीकल वैगनआर को कई बार टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया जा चुका है जिसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने पर जोर दे रही है।

Published on: