दरअसल हैदराबाद के स्टार्टअप E-Trio ने देश की दो सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों Alto और WagonR के लिए इलेक्ट्रिक किट्स पेश की हैं। जिसका मतलब है कि Maruti Alto और WagonR के पेट्रोल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन लगाया जा सकता है जो इन्हें इलेक्ट्रिक कार बनाता है। कंपनी ने ऐसे रेट्रो फिटेड इलेक्ट्रिक किट्स के लिए Automotive Research Association of India (ARAI) से अनुमति भी हासिल कर ली है. इससे ये किट आम सड़क पर इस्तेमाल किये जा सकते हैं। आगे चलकर, रेट्रो फिटेड इलेक्ट्रिक कार्स आफ्टरमार्केट LPG और CNG किट्स वाली कार्स जैसे ही आम बन सकती हैं। ऐसे रेट्रो-फिटिंग वाले इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन किट के फायदे कई सारे हैं. ऐसे मालिक जिन्हें इलेक्ट्रिक कार खरीदनी थी, उन्हें एक नयी कार खरीदने की ज़रुरत नहीं होगी। इसके बदले वो अपनी आम पेट्रोल/डीजल/CNG/LPG वाली कार्स को बैटरी चालित कार्स में परिवर्तित कर पायेंगे।