कार

Baleno और i20 को मात देने आई Honda की ये नई कार, कीमत कम लेकिन फीचर्स सुपरकारों वाले

होंडा जैज (Honda Jazz) के नए वेरिएंट में 1199 सीसी का दमदार पेट्रोल इंजन दिया गया है और 1498 सीसी का दमदार डीजल इंजन दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2018, 10:00 AM IST
Honda Jazz
Baleno और i20 को मात देने आई Honda की ये नई कार, कीमत कम लेकिन फीचर्स सुपरकारों वाले

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा ने होंडा जैज (Honda Jazz) का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। नई होंडा जैज में मैकेनिकल तौर पर ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं और भारत में इस कार का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में पहले जैसा 1199 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 88 बीएचपी की पावर और 110 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा और 1498 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 98.6 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा।

इस कार में पहले से ज्यादा हाइटेक और शानदार फीचर्स शामिल किए गए हैं जैसे इसके टॉप मॉडल में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फोल्डिंग विंग मिरर्स 15 इंच के एलॉय व्हील, गियर नॉब, फ्रंट फॉग लैम्प्स, कीलेस एंट्री एंड गो, आॅटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे लग्जरी कारों वाले फीचर्स दिए गए हैं।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में 3.5 इंच की स्क्रीन, अपडेटेड हैडलैम्प्स, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, रियर डिफॉगर, 4 स्पीकर आॅडियो सिस्टम, पावर एडजेस्टेबल विंग मिरर्स, एबीएस, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, एलईडी टेल लैंप्स, ईबीडी, 15 इंच स्टील व्हील, रियर पार्किंग सेंसर्स और 4 स्पीकर आॅडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई होंडा जैज रेड पेंट शेड और सिल्वर जैज जैसे 5 अलग-अलग कलर्स में आएगी।

इन कारों से होगा मुकाबला
बाजार में इस कार का मुकाबला हुंडई आई20 (Hyundai i20) और मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) जैसी कारों से हो सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 7.35 से 9.29 लाख रुपये तक है। अब देखते हैं कि होंडा जैज के नए वेरिएंट को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।

Published on: