8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलेट की छुट्टी करने आ गई Kawasaki की ये शानदार बाइक, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

कावासाकी जेड900आर (Kawasaki Z900RS) को बाजार में नए कलर के साथ पेश किया गया है, यहां हम जानेंगे कैसे हैं इसके फीचर्स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 20 Jul 2018, 9:12 AM IST

Kawasaki Z900RS

बुलेट की छुट्टी करने आ गई Kawasaki की ये शानदार बाइक, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी कावासाकी (Kawasaki) ने अपनी बेहतरीन और अलग स्टाइल वाली बाइक जेड900आर (Z900RS) को नए अवतार में लॉन्च किया है। कावासाकी की ये बाइक ब्लैक कलर के साथ नई बनकर आई है। आइए जानते हैं कैसी है ये बाइक और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 900 सीसी का लिक्विड कूल्ड इनलाइन 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 111 पीएस की पावर और 98.5 एनएम का टार्क जनरेट कर सकता है। इस बाइक में ऐसा ट्यून्ड एग्जॉस्ट दिया गया है, जिसकी वजह से ये बाइक बहुत कम आवाज करती है।

ये भी पढ़ें- सिर्फ ढाई लाख में मिल रही है ये शानदार कार, 23 kmpl का माइलेज और ये दमदार फीचर्स

डिजाइन
अगर इस बाइक के डिजाइन की बात करें तो इसका डिजाइन 1970 के दशक में आने वाली Z1 बाइक जैसा लगता है। अगर टेक्नोलॉजी की बात की जाए तो इस बाइक में Z900 स्ट्रीटफाइटर बाइक जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी इ्स्तेमाल की गई है।

ये भी पढ़ें- पुराने Scooter में लगाएं ये छोटी सी Kit, 100 km से ज्यादा देगा माइलेज

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में मल्टी फंक्शन एलसीडी स्क्रीन, एलईडी हेडलाइट और कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। पहले इस बाइक को फरवरी में आॅरेंज कलर के साथ पेश किया गया था। कावासाकी की इस बाइक की काफी कम यूनिट्स तैयार की जाती हैं और अब लोगों को ये काफी पसंद आई तो इसका नया कलर वेरिएंट भी बाजार में उतारा गया है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 15.3 लाख रुपये है। अब देखते हैं कि इस बाइक को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।

कावासाकी की इस बाइक का लुक रॉयल एनफील्ड की बाइक्स से काफी मिलता जुलता है और बाजार में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड की बाइक्स से हो सकता है। रॉयल एनफील्‍ड बुलेट ईएस 350 में 346 सीसी सिंगल सि‍लेंडर 4 स्‍ट्रोक ट्वीनस्‍पार्क एयरकूल्‍ड इंजन दिया गया है जो कि 19.8 बीएचपी की पावर 28 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये है।