अगर वाहन चोरी हो जाता है या एक्सीडेंट में नुकसान हो जाता है या बिल्कुल खराब हो जाता है तो उसका हरजाना इंश्योरेंस कंपनी देती है और इसके साथ ही कार में बैठे व्यक्ति और एक्सीडेंट में सामने से घायल हुए लोगों को भी इंश्योरेंस ही मदद मिलती है। एक तरह से ये कहा जा सकता है कि इंश्योरेंस किसी भी वाहन के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इंश्योरेंस को लेकर कुछ नियम बने हुए हैं, जिनके हिसाब से ही क्लेम किया जा सकता है अगर आप इन नियमों के हिसाब से नहीं चलेंगे तो वाहन चोरी हो जाने पर आपको क्लेम करते वक्त काफी परेशानी हो सकती है या फिर ऐसा भी हो सकता है कि क्लेम मिल ही नहीं पाए।