कार

पहली कार खरीदने वाले अक्सर करते हैं ये गलतियां, होता है लाखों का नुकसान

नई कार के साथ लोग करते हैं ये हरकतें कार के माइलेज से लेकर इंजन तक पड़ता है असर पैसों का भी होता है नुकसान
2 min read
• •
Updated: 18 May 2019, 2:11 PM IST
car driving
पहली कार खरीदने वाले अक्सर करते हैं ये गलतियां, होता है लाखों का नुकसान

नई दिल्ली:नई कार खरीदना आजकल बेहद आसान हो गया है, कोई भी कुछ लाख रुपए में कार खरीद सकता है। लेकिन एक बात बेहद अजीब है कि कार खरीदने के बावजूद लोगों को उसका ध्यान रखना नहीं आता। यही वजह है कि लोग नई नवेली कार को नुकसान पहुंचा बैठते हैं और अंत में उन्हें सर्विस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपनी कार को सालों साल नए की तरह चला पाएंगे।

एक्सीलरेटर का न करें ज्यादा इस्तेमाल- लोग नई कार में माइलेज कम होने की शिकायत करते हैं आपको बता दें कि बेवजह एक्सिलरेट के इस्तेमाल से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज कम हो जाती है। लोग नई कार को बेवजह एक्सिलरेट देते हैं। कई बार तो इंजन बंद करने से पहले भी 2-3 बार एक्सिलरेट करके बंद करते हैं। ऐसे करने से इंजन पर बुरा असर पड़ता है। तो अगर आप ऐसा करते हैं तो न करें इससे आप ही का खर्च बढ़ेगा।

भूल कर भी न करें टोइंग- लोग सोचते हैं कि नई कार का इंजन पॉवरफुल है तो टोइंग कर सकते हैं। किसी और की मदद करते हुए आप अपनी कार को नुकसान पहुंचाते हैं। 2-3 सर्विस से पहले कार टोइंग के बारे में सोचे भी नहीं।

रेग्युलर सर्विस कराएं- गाड़ी की पहली सर्विस होने तक कार को ठीक तरह से ड्राइव करें । और सिर्फ पहली सर्विस ही नहीं बल्कि हर बार टाइम पर सर्विस कराएं। याद रखें अगर आप देर से सर्विस कराते हैं तो इससे न सिर्फ कार को नुकसान होता है बल्कि आपकी जेब भी ढीली हो जाती है। इसलिए सर्विस को टालें नहीं।

गाड़ी को गोदाम न बनाएं- लोग कार को गोदाम बना देते हैं शॉपिंग का एक्सट्रा सामान हो या ट्रिप पर जाना, ओवर लोडिंग को लोग अपना हक समझते हैं। लेकिन ऐसा करने से आप ही को नुकसान होता है क्योकिं कार माइलेज कम देने लगती है।

Published on: