कार

अगले साल नए अवतार में आएगी Hyundai Creta , इस खास टेक्नोलॉजी से होगी लैस

पिछले कई सालों से क्रेटा कंपनी की बेस्ट सेलिंग SUV है।अगले साल इस कार का सेकेंड जनरेशन आने वाला है जिसकी पहली झलक ऑटो शो में दिखेगी।

less than 1 minute read
अगले साल नए अवतार में आएगी Hyundai Creta , इस खास टेक्नोलॉजी से होगी लैस

नई दिल्ली:Hyundai ने हाल ही में चीन में Creta का सेकेंड जनरेशन लॉन्च किया है। भारत में भी इसे 2020 ऑटो एक्सपो में पेश करने की खबरें हैं। खास बात ये है कि ये कार कंपनी की दूसरी कनेक्टेड एसयूवी होगी। नई क्रेटा ( Hyundai Creta ) ई-सिम टेक्नोलॉजी से लैस होगी। आपको मालूम हो इसी साल लॉन्च हुई hyundai venue भी इस टेक्नोलॉजी से लैस है जिसकी वजह से मार्केट में इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

इन खूबियों से लैस होगी सेकेंड जनरेशन Hyundai Creta-

सेकेंड जनरेशन Hyundai Creta को हुंडईbs6 नॉर्म्स के मुताबिक बनाएगी। इसके अलावा नई क्रेटा की डिजाइन में भी काफी अपग्रेड्स किए जाएंगे । खबरों की मानें तो भारत में इस कार का 7 सीटर वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है। यानि ये चीन में लॉन्च हुई कार से काफी लंबा होगी।

मौजूदा समय में यह कार XUV 500 से सस्ती है। जबकि 7 सीटर वर्जन आने के बाद इसकी कीमत पर भी असर पड़ेगा। जिससे यह कार XUV500 की कैटगरी में शामिल हो जाएगी।

नई क्रेटा में कई नए फीचर्स मौजूद होंगे जिनमें से कई Kia Seltos में दिये जे सकते हैं जो इसी साल लॉन्च होने वाली है।

क्रेटा में सेल्टॉस में इस्तेमाल किया जाने वाले 1.5 लीटर पेट्रोल और टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा।

Published on:
19 Jun 2019 02:14 pm
Also Read
View All