कार

Hyundai की सेडान पर मिल रहा है 75000 का डिस्काउंट, 1 लीटर में चलती है 25 किलोमीटर

चार वेरिएंट में उपलब्ध है कार मिल रहा है शानदार डिस्काउंट
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2019, 1:57 PM IST
xcent
Hyundai की सेडान पर मिल रहा है 75000 का डिस्काउंट, 1 लीटर में चलती है 25 किलोमीटर

नई दिल्ली: बिक्री बढ़ाने के लिए कार कंपनियां आकर्षक उपहार लेकर आती हैं। कई बार ये ऑफर कस्टमर्स के लिए फायदे का सौदा प्रूव होते हैं, जैसे Hyundai का ये आफर।

दरअसल Hyundai, Grand i10 के प्लैटफॉर्म पर बनी अपनी सब कॉम्पैक्ट सेडान Xcent पर शानदार ऑफर दे रही है। मार्च के महीने में अगर आप ये कार खरीदते हैं तो आपको 75000 रूपए तक का फायदा हो सकता है। कंपनी इस कार पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस डिस्काउंट स्कीम में 40,000 रूपए की सीधी-सीधी नकद छूट और 30,000 रूपए एक्सचेंज बोनस शामिल है। साथ ही साथ ही सरकारी कर्मचारियों को इस कार को इस महीने बुक करने पर अतिरिक्त 5,100 रूपए के फायदे मिल रहे हैं।

आपको बता दें कि इस कार को कस्टमर्स के बीच शानदार इंटीरियर्स के साथ एक गठीली बनावट और खूबसूरत फिनिश के लिए जाना जाता है।

एक्सेंट चार वेरिएंट में उपलब्ध है। इनमें E, S, SX और SX (O) शामिल है। इंटीरियर की बात करें तो नई एक्सेंट में ड्यूल टोन डैशबोर्ड, 7-इंच टचस्क्रीन इनफोटेन्मेंट दिया गया है।

इंजन-1.2-लीटर का 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन है जो 6000 आरपीएम पर 82 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है। यह 4000 आरपीएम पर 114 एनएम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि एक्सेंट पेट्रोल पर 20.14 kmpl व ऑटोमैटिक वर्शन पर 17.36 kmpl का माइलेज देगी।

डीजल इंजन की बात करें तो यह 1.2 लीटर- यू2सीआरडीआई इंजन है, जिसे 1.1-लीटर यूनिट इंजन से रिप्लेस किया गया है। यह अधिकतम 74 बीएचपी का पावर व 190 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके लिए कंपनी ने 25.4 kmpl माइलेज का दावा किया है।

Published on: