6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 सीटर MPV और SUV कूपे लाएगी Tata Motors, जानें कब होगी लॉन्च

टाटा मोटर्स ला सकती है एसयूवी-कूपे या 8 सीटर एमपीवी नहीं दिया कोई आधिकारिक बयान जोनेवा शो में बताई नए प्लेटफार्म की खूबियां
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 8 Mar 2019, 11:10 AM IST

TATA MOTORS

8 सीटर MPV और SUV कूपे लाएगी Tata Motors, जानें कब होगी लॉन्च

नई दिल्ली: अपने कंप्टीटर्स को टक्कर देने के लिए टाटा मोटर्स पूरी तरह से तैयार है। जेनेवा मोटर शो में 4 नई कारों को शेकस करने के बाद खबर आ रही है कि टाटा मोटर्स ओमेगा प्लैटफॉर्म पर एक SUV-कूपे और 8 सीट वाली MPV (मल्टी परपज वीइकल) लाने वाला है।

टायर में नाइट्रोजन एयर भराने से होते हैं इतने फायदे, जानकर हमेशा यही भरवाएंगे

Tata Altroz, Tata Altroz EV, Tata Buzzard 7-सीटर एसयूवी और Tata H2X माइक्रो-एसयूवी कॉन्सेप्ट के अलावा अपने न्यू-जेनरेशन मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म अल्फा और ओमेगा की खासियतें भी बताई। कंपनी का कहना है कि ओमेगा प्लैटफॉर्म पर suv- कूपे और आठ-सीटर एमपीवी बनाई जा सकती है।

Woman’s Day पर Renault India का शानदार तोहफा, जानें क्या है ऑफर

टाटा मोटर्स का कहना है कि ओमेगा प्लैटफॉर्म पर 4.3 मीटर से लेकर 4.8 मीटर तक लंबी कारें बनाई जा सकती हैं। हालांकि, टाटा मोटर्स ने एसयूवी-कूपे या 8 सीटर एमपीवी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन जिस तरह से कंपनी ने नए प्लैटफॉर्म की क्षमता और खूबियों को पेश किया है उससे कहा जा सकता है कि कंपनी जल्द ही कूपे-एसयूवी और एमपीवी बाजार में लॉन्च कर सकती है।

Honda Civic की दमदार वापसी, 27 के माइलेज का दावा और कीमत...

आपको बता दें कि ओमेगा प्लेटफार्म की लंबाई जानने के बाद कहा जा सकता है कि इस प्लैटफॉर्म पर 5 या 7 सीटर एसयूवी, 5 सीटर एसयूवी-कूपे, 7 या 8 सीटर एमपीवी और फुल साइज सेडान आसानी से बनाई जा सकती हैं।

ये कारें कब तक मार्केट में आएंगी या इनकी कीमत कितनी होगी इस बारे में अभी कोई दावा नहीं किया जा सकता है।