कार

लॉन्चिंग से पहले ही Hyundai Venue ने मचाया तहलका, 24 घंटे में बुकिंग 2000 के पार; 21 मई को होगी लॉन्च

Hyundai Venue का बढ़ रहा है क्रेज पहले ही दिन मिली रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2019, 11:15 AM IST
venue
लॉन्चिंग से पहले ही Hyundai Venue ने मचाया तहलका, पहले ही दिन बुकिंग 2000 के पार

नई दिल्ली:Hyundai ने जब से अपनी लेटेस्ट कार venue की झलक दिखाई है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में हर तरफ इस कार के चर्चे हो रहे हैं। लोगों में इस कार को लेकर क्रेज जबरदस्त है तभी तो 2 मई को कंपनी ने जैसे ही इस कार की बुकिंग शुरू की , लोगों में इस कार को बुक कराने की होड़ मच गई ।हुंडई को पहले ही दिन में वेन्यू की 2000 से ज्य़ादा बुकिंग मिली हैं। ग्राहक 21 हजार रुपयें की अग्रिम राशि के साथ इस कार को बुक कर सकते है। कंपनी इसकी खरीदी पर कई तरह के ऑफर भी दे रही है।

आपको मालूम हो कि ये प्री-बुकिंग 20 मई तक चलने वाली है और 21 मई को ऑफिशियली इस कार को लॉन्च कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि ये कार भारत में बिक्री के कई रिकॉर्ड बना सकती है।

हुंडई ने वेन्यू को भारत में अपनी सबसे छोटी एसयूवी के रूप में पेश किया है।वेन्यू भारतीय बाजार में चार वैरिएंट व तीन इंजन विकल्प 2 पेट्रोल व 1 डीजल के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। तीन इंजन विकल्प में 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर डीजल व 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है।

आपको बता दें वेन्यू में पहली बार ब्लूइंक टेक्नोलॉजी का प्योग किया जाएगा। और इस कार में 33 हाई टेक फीचर्स होंगे।
इन कारों से होगा मुकाबला- भारतीय बाजार में venue का मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा ( Maruti Brezza ), फोर्ड ईकोस्पोर्ट ( Ford Eco Sport) और महिंद्रा XUV300 ( mahindra xuv300) जैसी कारों से होगा।

Updated on:
16 May 2019, 11:15 AM IST
Published on: