कार

AUDI को भी मात देगी नई Hyundai Verna, पावर देखकर रह जाएंगे दंग

जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई ने अपनी बेहतरीन सेडान वर्ना को 1.4 लीटर डीजल इंजन और 1.6 लीटर इंजन में पेश किया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 3:32 PM IST
Hyundai Verna
AUDI को भी मात देगी नई Hyundai Verna, पावर देखकर रह जाएंगे दंग

साउथ कोरिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई ने अपनी बेहतरीन सेडान वर्ना को 1.4 लीटर डीजल इंजन और 1.6 लीटर इंजन में पेश किया है। आइए जानते हैं कैसी ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्सष

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो हुंडई वर्ना 1.4 डीजल इंजन दिया गया है जो कि 90hp की पावर जनरेट करता है। इसी के साथ हुंडई वरना 1.6 लीटर वाले दो नए वेरिएंट में भी पेश की गई है। अब हुंडई वरना 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन में नए SX+ ट्रिम के साथ भी आएगा।

फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी टेल लैंप्स, 16 इंच एलॉय व्हील, पुश-बटन स्टार्ट, पावर-फोल्डिंग विंग मिरर्स, 7.0 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम, लैदर कवर वाले गियर नॉब, लैदर कवर वाले स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग दिया गया है।

इसके अलावा हुंडई वर्ना 1.6 डीजल में SX(O) ट्रिम को वेरिएंट को भी रखा गया है। इस कार में एडजेस्टेबल रियर सीट हेडरेस्ट्स, वेन्टिलेटेड लैदर सीट्स, टेलेस्कॉपिक स्टीयरिंग और सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स दिए गए हैं।

बाजार में इन कारों से होगा मुकाबला
भारत में हुंडई वरना का मुकाबला मारुति सुजुकी सियाज, होंडा सिटी, स्कोडा रैपिड, फॉक्सवैगन वेंटो और टोयोटा यारिस से हो सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो हुंडई वर्ना 1.4 लीटर डीजल इंजन के बेस ई वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.29 लाख रुपये और हुंडई वर्ना 1.4 डीजल ईएक्सX ट्रिम की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये तय की गई है। इसके अलावा हुंडई वरना 1.6 पेट्रोल ऑटो एसएक्स+ की एक्स शोरूम कीमत लगभग 11.52 लाख रुपये और नए 1.6 डीजल ऑटो एसएक्स(ओ) की एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये तय की गई है।

Updated on:
12 Nov 2018, 3:32 PM IST
Published on: