26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं ये Bikes, कीमत 1 लाख रुपये से भी कम

एक लाख रुपये तक के बजट में आने वाली ये 4 बेस्ट बाइक्स कीमत में कम होने के साथ-साथ फीचर्स में बेहद ही शानदार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 11 Nov 2018, 3:14 PM IST

Bike

भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं ये Bikes, कीमत 1 लाख रुपये से भी कम

अगर आप नई बाइक खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 1 लाख रुपये से कम है तो आज हम आपको भारत में बिकने वाली उन चार बेहतरीन बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो कि माइलेज में सबसे आगे हैं और कीमत में 1 लाख रुपये से भी कम हैं।

बजाज पल्‍सर 220 एफ ( Bajaj Pulsar 200 F )
इंजन और पावर की बात की जाए तो बजाज पल्‍सर 220 एफ में 220 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 21 एचपी की पावर और 19 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स से लैस इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत लगभग 94 हजार रुपये है।

ये भी पढ़ें- पहले से भी ज्यादा दमदार हुई Royal Enfield Thunderbird 350X, जानें क्या है वो खास फीचर

सुजकी जिक्‍सर एसएफ ( Suzuki Gixxer SF )
इंजन और पावर की बात की जाए तो सुजकी जिक्‍सर एसएफ में 155 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 14 एचपी की पावर और 14 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स वाली ये बाइक 54 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत लगभग 92 हजार रुपये है।

ये भी पढ़ें- यूरोपीय बाजार में इन कीमतों के साथ बिकेंगी Royal Enfield Continental GT 650 और Interceptor 650

टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी ( TVS Apache RTR 200 4V )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 197.5 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है जो कि 20.7 एचपी की पावर और 18.1 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो 5 स्‍पीड गियरबॉक्‍स से लैस इस बाइक की कीमत लगभग 94 हजार रुपये है।

बजाज पल्‍सर 200 एनएस ( Bajaj Pulsar 200 Ns )
इंजन और पावर की बात की जाए तो बजाज पल्‍सर 200 एनएस में 199 सीसी इंजन दिया गया है जो कि 23.2 एचपी की पावर और 18.3 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 98 हजार रुपये है।