कार

Creta और Mahindra XUV300 को टक्कर देगी hyundai की ये कार, 7 लाख हो सकती है कीमत

7 लाख की शुरूआती कीमत पर हुंडई लॉन्च करेगी कार creta और xuv300 को मिलेगी टक्कर मई में हो सकती है लॉन्चिंग
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2019, 11:02 AM IST
hyundai qxi
Creta और Mahindra XUV300 को टक्कर देगी hyundai की ये कार, 7 लाख हो सकती है कीमत

नई दिल्ली: आजकल ऑटोमोबाइल सेक्टर में कॉम्पैक्ट suv सेगमेंट के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि हर बड़ी कंपनी इस सेगमेंट की ग्रोथ को भुनाने के लिए कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च कर रही है। इन सभी में Hyundai की QXI कोडनेम वाली कार की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इस मॉडल को 2018 के न्यूयार्क इंटरनेशनल ऑटो शो में शोकेस किया गया था, और अब इस कार का टीजर रिलीज किया गया है।

खबरों की मानें तो इसी साल मई में इस कार की लॉन्चिंग हो सकती है। भारतीय बाजार में इसकी टक्कर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा और हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV300 से होगी।

आपको मालूम हो कि हुंडई का यह नया मॉडल ग्रैंड आई10 के प्लेटफॉर्म पर बना है,कंपनी की ओर से जारी किये गए टीजर को देखकर साफ कहा जा सकता है कि इस कार का डिजाइन काफी हद तक Creta से इंस्पायर्ड है। अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक हुंडई की इस नई SUV का नाम 'Styx' हो सकता है।

इन फीचर्स के साथ होगी लॉन्च-

यह सब 4 मीटर SUV सनरूफ, रूफ रेल्स और स्लीक LED प्रॉजेक्टर हेडलैम्प्स जैसे फीचर्स से लैस होगी।

3 इंजनों के मिलेंगे ऑप्शन्स-

यह कॉम्पैक्ट SUV दो पेट्रोल और एक डीजन इंजन का ऑप्शन देती है। यह कार 1.0 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन, 1.4 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन और 1.4 लीटर 4 सिलिंडर डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ लॉन्च की जाएगी। यह कार ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) से लैस हो सकती है लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

कीमत- hyundai अपनी इस एसयूवी को कंप्टीशन में आगे रखने के लिए बेहद सस्ती कीमत पर लॉन्च कर रही है। बताया जाता है कि कंपनी इसे कीमत 7 लाख की शुरूआती कीमत पर लॉन्च करेगी।

Updated on:
23 Mar 2019, 11:02 AM IST
Published on: