नई दिल्ली:टाटा मोटर्स ने जबसे हैरियर का 7 सीटर वर्जन बनाने की घोषणा की थी तभी से लोग इस कार का इंतजार कर रहे हैं। फाइनली कंपनी ने जेनेवा मोटर शो में इसे पेश कर दिया है। हैरियर का 7 सीटर वर्जन कही जाने वाली यह कार कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी होगी ।Buzzard नाम की इस कार को टाटा अपनी प्रीमियम हैचबैक Altroz को भारत में लॉन्च करने के बाद ही लॉन्च करेगी। बजार्ड के अलावा कंपनी ने इस इवेंट में अल्ट्रॉज, अल्ट्रॉज इलेक्ट्रिक और माइक्रो-एसयूवी कॉन्सेप्ट हॉर्नबिल की भी झलक दिखाई है।