कार

भारत की पहली ‘देसी’ सुपरकार के आगे लैंबोर्गिनी और फरारी भी हो जाएंगी फेल, जानें कब होगी लॉन्च

ये भारत की पहली इको फ्रेंडली हाइपरकार है। फिलहाल इस कार का कॉन्सेप्ट मॉडल उतारा गया है और इसका असली मॉडल साल के अाखिर तक लाया जा सकता है।
2 min read
Shul
भारत की पहली 'देसी' सुपरकार के आगे लैंबोर्गिनी और फरारी भी हो जाएंगी फेल, जानें कब होगी लॉन्च

जब भी हम किसी सुपरकार को देखते हैं तो हमे यही लगता है कि ये कार तो किसी विदेशी कंपनी की होगी और इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा होगी, लेकिन आज हम आपको भारत की पहली देसी सुपरकार शूल (Shul) के बारे में बता रहे हैं जो कि लैंबॉर्गिनी और फरारी को धूल चटा देगी। शूल को Goodwood Festival of Speed में पेश किया गया है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स...

इस कार में इको फ्रेंडली टर्बाइन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दी गई है जो कि कुछ खास कारों में ही मिलती है। ये भारत की पहली इको फ्रेंडली हाइपरकार है। फिलहाल इस कार का कॉन्सेप्ट मॉडल उतारा गया है और इसका असली मॉडल साल के अाखिर तक लाया जा सकता है।

इस कार को Vazirani Automotive ने तैयार किया है, ये एक भारतीय कंपनी है जो कि दुनिया की सुपरकारों को मात देने के लिए दमदार कारें बनाएगी। इस कार का डिजाइन चंकी वजीरानी नाम के डिजाइनर ने किया है, जो कि इस कंपनी के सह-संस्थापक हैं और इन्होंने सहारा फोर्स इंडिया की फॉर्म्यूला वन टीम के साथ काम भी किया है।

इस कार का वजन काफी कम है, क्योंकि इसमें बेहद हल्के मेटेरियल से बनी चेसिस लगाई गई है और ज्यादातर कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। कार के सभी पहियों में सिंगल रेशो गियरबॉक्स से चलने वाली4 इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई हैं जो कि इन्हें फुल स्वतंत्र टॉर्क वेक्टरिंग उपलब्ध करवाएंगी।

फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस कार की पावर और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, जल्द ही इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, इस कार की स्पीड तो शानदार होगी ही उसके साथ ही इसकी हैंडलिंग भी अन्य सुपरकारों से ज्यादा बेहतरीन होगी। अब देखते हैं कि भारत की पहली देसी सुपरकार को कितना ज्यादा पसंद किया जाएगा।

Published on:
16 Jul 2018 09:58 am