कार

पहले से भी दमदार होकर आई Jeep Compass, फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग

जीप कंपास लिमिटेड एडिशन एसयूवी पहले से भी शानदार फीचर्स से लैस होकर आई है और इसका इंजन पहले से भी ज्यादा दमदार है।
2 min read
Jeep Compass Limited Plus
पहले से भी दमदार होकर आई Jeep Compass, फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग

यूएस की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी जीप ने अपनी बेहतरीन एसयूवी कंपास का नया लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। भारत में जीप कंपास काफी ज्यादा पसंद की जा रही है और इस एसयूवी के लिमिटेड एडिशन आने के बाद सेल में इजाफा होगा। आइए जानते हैं कैसा है इसका नया एडिशन और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो जीप कंपास में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 170 बीएचपी की पावर 350 न्यूटन मीटर का टार्क जनेरट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आता है।

जीप कंपास का ये टॉप आॅफ द लाइन और फुल लोडेड वेरिएंट है, जिसे लिमिटेड प्लस वेरिएंट का नाम दिया गया है। ये एसयूवी पेट्रोल टू व्हील ड्राइव आॅटोमैटिक और डीजल टू व्हील और फोर व्हील ड्राइव मैनुअल के विकल्प में आएगी।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, 18 इंच के व्हील, ब्रैंड न्यू यूकनेक्ट इंफोटेनमेंट सेटअप, 8.4 इंच टचस्क्रीन, आॅटोमैटिक हेडलैम्प्स, आॅटोमैटिक रेन सेंसिंग वाइपर्स, आॅटो डिमिंग रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में 6 एयरबैग्स, ईबीडी और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की के नए वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 21.07 लाख रुपये है। इसी के साथ जीप कंपास लिमिटेड प्लस 4x2 पेट्रोल आॅटोमैटिक मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 21.41 लाख रुपये है। जीप कंपास लिमिटेड प्लस 4x4 डिजिटल मैनुअल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 22.85 लाख रुपये है। इसी के साथ इस एसयूवी को मात्र 50 हजार रुपये देकर बुक कर सकते हैं। इस एसयूवी की डिलिवरी अक्टूबर में शुरू हो जाएगी।

Published on:
22 Sept 2018 01:10 pm