कार

मात्र 4.74 लाख में मिल रही है ये 8 सीटर कार, बड़ी फैमिली आसानी से हो जाएगी फिट

महिंद्रा सुप्रो ( Mahindra Supro ) उस तरह की ही गाड़ी है जो कि अधिक लोगों को बैठाकर एक जगह से दूसरी जगह जा सकती है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 2:44 PM IST
 Mahindra Supro
मात्र 4.74 लाख में मिल रही है ये 8 सीटर कार, बड़ी फैमिली आसानी से हो जाएगी फिट

आज हम आपको एक ऐसी कार या वैन के बारे में बता रहे हैं जो कि 8 सीटर में आने के बावजूद कीमत में बहुत कम है। हर कोई चाहता है कि उसके पास एक ऐसी कार हो जो कि अधिक से अधिक लोगों को बैठाकर एक जगह से दूसरी जगह जा सके और उसमें ईंधन की खपत भी कम हो तो महिंद्रा सुप्रो ( Mahindra Supro ) उस तरह की ही गाड़ी है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 909 सीसी का 2 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 45 बीएचपी की पावर और 98 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार मात्र 6.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 23.5 किमी का दमदार माइलेज देती है। वहीं अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। इस कार में 33 किमी प्रति घंटी की स्पीड से दौड़ सकती है।

फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एसी, हीटर, इलेक्ट्रिक मल्टी ट्रिप मीटर, फेबरिक अपहोल्ट्री, डिजिटल लॉक, ग्लॉव कंपार्टमेंट, डिजिटल ओडोमीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो चाइल्ड सेफ्टी लॉक, एंटी थेफ्ट अलार्म, पैसेंजर साइड रियर व्यू मिरर, साइड इंपेक्ट बीम्स, फ्रंट इंपेक्ट बीम्स और सेंट्रली माउंटेड फ्यूल टैंक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Mercedes की नई कार के आगे Rolls Royce का लुक भी लगेगा फीका, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.74 लाख रुपये से लेकर 5.31 लाख रुपये तक है।

Updated on:
17 Nov 2018, 2:44 PM IST
Published on: