26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी मस्जिद में लगाता था झाड़ू, आज करोड़ों की लग्जरी कारों में घूमता है ये क्रिकेटर

फिलहाल यूसुफ आज क्रिकेट से खासतौर पर नहीं जुड़े हुए हैं, लेकिन आज भी बेहतरीन और लग्जरी कारों में चलते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 17 Nov 2018, 10:39 AM IST

yusuf pathan

कभी मस्जिद में लगाता था झाड़ू, आज करोड़ों की लग्जरी कारों में घूमता है ये क्रिकेटर

आज भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 17 अक्टूबर, 1982 को वडोदरा गुजरात में जन्मे यूसुफ ने 10 जून, 2008 को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की और अब आईपीएल में नाम कमा रहे हैं। फिलहाल यूसुफ आज क्रिकेट से खासतौर पर नहीं जुड़े हुए हैं, लेकिन आज भी बेहतरीन और लग्जरी कारों में चलते हैं। आज हम यूसुफ के जन्मदिन के मौके पर उनके लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- दीपिका नहीं बल्कि ये है रणवीर सिंह का असली प्यार, जब मिलता है मौका साथ बिताते हैं वक्त

फोर्ड एंडेवर ( Ford Endeavour )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस दमदार और बेहतरीन एसयूवी में 3198 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 197 बीएचपी की पावर और 470 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 10.91 किमी की माइलेज देती है। 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस ये एसयूवी 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें- फीचर्स में सुपरकारों से भी आगे है Kawasaki की ये Bike, मात्र डेढ़ लाख रुपये में हो जाएगी आपकी

बीएमडब्ल्यू एक्स5 ( BMW X5 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 2993 सीसी का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 254 बीएचपी की पावर और 560 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार मात्र 6.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 15.97 किमी का दमदार माइलेज देती है। वहीं अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।