कार

Maruti S Cross डीजल वेरिएंट की मांग में जबरदस्त कमी, ये है वजह

Maruti Suzuki की एस क्रॉस एक बार फिर से नए वेरिएंट में सामने आने वाली है लेकिन कंपनी को परेशान करने वाली खबर ये है कि इस कार की बिक्री में बड़ी कमी आई है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2019, 1:20 PM IST
s cross
Maruti S Cross डीजल वेरिएंट की मांग में जबरदस्त कमी, ये है वजह

नई दिल्ली:Maruti S Cross वैसे तो लोगों को काफी पसंद है लेकिन फिलहाल इस कार की सेल ( car sale )बेहद कम हो रही है। जून 2019 में इस कार की 1,359 यूनिट बिकीं। जबकि इसी महीने में पिछले साल इस कार की 4,128 यूनिट्स बिकी थीं । यानि अगर इन दोनो आंकड़ों को कंपेयर करें तो इस कार की सेल में 67 फीसदी की गिरावट आई है। आपको बता दें कि 2015 में लॉन्च हुई ये कार फिलहाल सिर्फ डीजल वेरिएंट में आ रही है। आपको मालूम हो कि अपने लॉन्चिंग साल में ये कार लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी तब कंपनी ने इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए इसका फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च किया था । इसके बाद इस कार ( CAR ) की सेल में काफी इजाफा हुआ। कार की औसत सेल 2,500 यूनिट्स प्रति माह रही ।

पेट्रोल इंजन के साथ लाने की तैयारी-
मारुति की क्रॉसओवर सिर्फ डीजल इंजन में ही मिलती है लेकिन कंपनी जल्द ही इस कार को पेट्रोल इंजन में भी लाने की पूरी तैयारी कर रही है। कंपनी इसमें स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाला 1.5-लीटर पेट्रोल K15B इंजन देगी। यह इंजन 103 bhp का पावर और 138 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा । यह वही इंजन हैं जो इस समय सियाज ( Ciaz ) और अर्टिगा ( Ertiga ) को पावर देता है।

इन कारों से होगा मुकाबला-

नई पेट्रोल S-Cross का सीधा निसान किक्स, रेनॉ कैप्चर और Hyundi क्रेटा जैसी गाड़ियों से होगा। देखना होगा नए मॉडल को भारत में कितनी कामयाबी मिलती है

Published on: