लुक्स ही नहीं सेफ्टी में भी बलेनो बेहद शानदार है । सेफ्टी के लिए इस कार में ईबीडी के साथ एबीएस, ड्युअल एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, रिमाइंडर के साथ प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर्स सीट बेल्ट्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं यानी ये फीचर्स सभी वेरियंट्स में मिलेंगे।