कार

बड़े परिवार के लिए शानदार है Maruti Suzuki की ये सस्ती कार, आज ही करें बुक

मारुति सुजुकी इको ( Maruti Suzuki Eeco ) में ज्यादा लोग आसानी से समा सकता है। यहां जानें कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 3:18 PM IST
Maruti Suzuki Eeco
बड़े परिवार के लिए शानदार है Maruti Suzuki की ये सस्ती कार, आज ही करें बुक

आप अपने परिवार के लिए कोई बड़ी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको एक ऐसी सस्ती कार के बारे में बता रहे हैं जो कि आपके परिवार के लिए सबसे ज्याद किफायती साबित होगी। जी हां मारुति सुजुकी की ये कार बड़ी फैमिली के लिए अच्छी है और इसमें अधिक सामान भी आ सकता है। मारुति सुजुकी इको (Maruti Suzuki Eeco) में ज्यादा लोग आसानी से समा सकता है। यहां जानें कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1196 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 73 बीएचपी की पावर और 101 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस ये कार प्रति लीटर पेट्रोल में 15.1 किमी का माइलेज देती है वहीं सीएनजी में 20 किमी का माइलेज देती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 145 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। ये पेट्रोल इंजन वाली का है जो कि बड़ी फैमिली के लिए काफी ज्यादा बेहतरीन है।

फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में पावर स्टीयरिंग, एसी, व्हील कवर और 40 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। ये एक अधिक स्पेस वाली 7 सीटर कार सिर्फ 15.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 2010 मॉडल मारुति सुजुकी ईको 7 सीटर कार जो कि 134,838 किमी चली हुई है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.29 से 4.34 लाख रुपये है।

Published on: