बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में जन्मी करीना कपूर ने साल 2000 में रिफ्यूजी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अजनबी, अशोका, प्रेम की दीवानी मैं हूं, एलओसी कारगिल, युवा, देव, फिदा, ऐतराज, हलचल, कमबख्त इश्क, जब वी मेट, ओमकारा, चमेली, कभी खुशी कभी गम, मुझे कुछ कहना है, थ्री इडियट्स, बॉडीगार्ड, वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में काम करने वाली करीना कपूर के पास एक से बढ़कर एक महंगी कारें मौजूद हैं।