कार

लॉन्चिंग से पहले लीक हुए नई Maruti Suzuki Ertiga के फीचर्स

नए अवतार के साथ मारुति सुजुकी अर्टिगा ( Maruti Suzuki Ertiga ) 21 नवंबर, 2018 को भारत में दस्तक दे सकती है। लॉन्चिंग से पहले ही इस कार के फीचर्स लीक हुए हैं।

2 min read
 Maruti Suzuki Ertiga
लॉन्चिंग से पहले लीक हुए नई Maruti Suzuki Ertiga के फीचर्स

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजकी अपनी बेहतरीन एमपीवी कार मारुति सुजुकी अर्टिगा को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। अब लॉन्चिंग से पहले ही इस कार के फीचर्स लीक हुए हैं, जिससे ये पता चला है कि ये कार कैसी हो सकती है। मारुति सुजुकी अर्टिगा ( Maruti Suzukiertiga ) 21 नवंबर, 2018 को नए अवतार में भारत में दस्तक देने वाली है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.5 लीटर का के सीरीज इंजन दिया जाएगा जो कि 104 बीएचपी की पावर और 138 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इस बड़े इंजन को 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि नया पेट्रोल इंजन सुजुकी हाइब्रिड व्हीकल सिस्टम ( SHVS ) माइल्ड हाइब्रिड यूनिट से लैस होकर आएगा। दूसरा 1.3 लीटर का फीएट मल्टीजेट टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जाएगा जो कि 89 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस ये इंजन काफी दमदार होगा। ये भी माना जा रहा है कि इस कार में 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है।

अब हाल ही में इस कार को देखा गया है, जिससे ये पता चला है कि ये एमपीवी कार कैसी हो सकती है। अर्टिगा भारत में काफी ज्यादा पसंद की जाती है और अब इसका नया वेरिएंट इसकी सेल में कितना ज्यादा इजाफा हो सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 15.39 लाख रुपये है।

Published on:
26 Oct 2018 12:34 pm