कार

बढ़ रहा है पुरानी कारों का व्यापार , Maruti Suzuki को used car मार्केट में मिली सफलता

पुरानी कारों के लिए बड़ रहा है लोगों में क्रेज मारुति को हुआ खासा फायदा पूरे देश भर में फैला है मारुति true value नेटवर्क
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2019, 5:13 PM IST
maruti true value

नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर में हर कोई यही मंदी की बात करता नजर आ रहा है लेकिन इसी उद्योग में एक सेक्टर ऐसा है जो तेजी से बढ़ रहा है । हम बात कर रहे हैं यूज्ड कार मार्केट की । जुलाई के बिक्री आंकड़ों को देखकर मंदी का साया गहराता नजर आया लेकिन अगर यूज्ड कार मार्केट की बात करें तो इसमें तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।

आज सुबह हमने आपको मारुति के 5 साल के निचले स्तर पर होने की खबर दी थी लेकिन यही मारुति पुरानी कारों के व्यापार में काफी सफल साबित हो रही है। पिछले कुछ सालों के दौरान मारुति सुजुकी के प्री-ओन्ड कार्स वर्टिकल, True-Value ने भी तेजी से वृद्धि हासिल की है। बाजार में बड़ा नाम होने के चलते इसका नेटवर्क लगभग पूरे देश भर में फैल गया है और यह प्री-ओन्ड (पहले से इस्तेमाल की जा चुकी सेकंड हैंड) कारों के खरीददारों की बढ़ती जरूरतों को पूरा कर रहा है।

मारुति ने इस क्षेत्र में 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, जबकि उद्योग जगत के लिए यह बढ़ोतरी 15-16 फीसदी है। अकेल true value ने 2017-18 के दौरान 18 फीसदी की दर से विकास किया। वहीं 2019 में यूज्ड कारों की बिक्री लगभग 13 फीसदी बढ़ गई है ।

एक अनुमान के मुताबिक यह अनुपात भारत में अगले 2-3 सालों में 1.2 से बढ़कर 1.7-1.8 के आंकड़े तक पहुंच सकता है।

Updated on:
1 Aug 2019, 5:13 PM IST
Published on: