कार

मंदी की चपेट में आई Maruti Suzuki, 17 परसेंट घटी वाहनों की सेल

Maruti Suzuki ने जारी किए सेल के आंकड़े कारों की बिक्री में दर्ज की गई भारी गिरावट मंदी की वजह से दर्ज की गई है गिरावट

less than 1 minute read
Jul 28, 2019

नई दिल्ली: देश की सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस समय मंदी की मार झेल रही हैं। मंदी की चपेट में आने से देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुती सुजुकी ( Maruti Suzuki ) भी खुद को बचा नहीं पाई है और अब तो आलम ये है कि कंपनी की सेल में 2019-20 की पहले तिमाही में 17.9 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है।

आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने सेल के आंकड़े जारी किए हैं जिसमें ये गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक़ कंपनी अपने प्रॉडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग कम कर रही है। कंपनी ने 2019-20 की पहली तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं।

कंपनी की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक़ मई और जून में मारुती सुजुकी ने 4,02,592 यूनिट्स की सेल की थी। पिछले फाइनैंशियल ईयर में कंपनी ने 4,90,479 वेहिकल्स की सेल की थी। इन दोनों ही आंकड़ों को देखें तो कंपनी की सेल में 17.9 पर्सेंट की गिरावट आई है। वहीं पिछले साल इस वक्त कंपनी ने 24.3 की ग्रोथ दर्ज की थी।

लगातार चल रहे मंदी के दौर को देखते हुए कंपनी ने वाहनों के प्रोडक्शन में 19.9 प्रतिशत की कमी की है जिसमें लाइट कमर्शल वीकल्स (LCV) के प्रॉडक्शन में कंपनी ने 9.6 फीसदी तो वहीं पैसेंजर वेहिकल्स के प्रॉडक्शन में कंपनी ने 10.3 फीसदी की कटौती की है। इन वेहिकल्स में कंपनी की कई सारी पॉपुलर कारें भी शामिल हैं जिन्हें खरीदने में लोग अच्छी खासी दिलचस्पी दिखाते हैं लेकिन इन कारों को अभी खरीदार नहीं मिल रहे हैं।

Published on:
28 Jul 2019 12:03 pm
Also Read
View All