कार

21 अगस्त को लॉन्च होगी मारुति एक्सएल 6, लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने गिनवाई खूबियां

मारुति एक्सएल 6 पर हैं सभी की निगाहें टेस्टिंग के दौरान कई बार नजर आ चुकी है ये कार अभी तक शुरू नहीं हुई है बुकिंग
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 11:26 AM IST
xl6

नई दिल्ली:मारुति सुजुकी बहुत जल्द अर्टिगा बेस्ड Maruti XL6 को लॉन्च कर रही है । इसी महीने 21 अगस्त को लॉन्च हो रही ये कार कई बार टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुकी है। जिससे इसके कई सारे फीचर्स के बारे में पता चला था लेकिन कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। अब कंपनी ने इस कार के बारे में आधिकारिक रूप से कई जानकारियां दी है।

कंपनी ने इस कार के टीजर वीडियो जारी किये हैं। इससे पहले कंपनी ने इस कार का स्केच जारी किया था । वीडियोज में मारुति एक्सएल6 के नए फ्रंट ग्रिल डिजाइन को दिखाया गया है। इसमें ब्लैक्ड ऑउट ग्रिल लगाया गया है तथा इसके मध्य में क्रोम स्ट्रिप का प्रयोग किया गया है। यह क्रोम स्ट्रिप एलईडी डीआरएल तक लगाए गए है।

आपको बता दें कि मारुति एक्सएल6 के इंटीरियर के बारे में बात करें तो प्रीमियम इंटीरियर इसके ब्लैक्ड आउट केबिन तथा दूसरी पंक्ति की कैप्टन सीट देखने को मिलते है, जिसमें प्रीमियम ब्लैक अपहोल्स्ट्री का प्रयोग किया गया है।

ये कार देखने में अर्टिगा से कहीं ज्यादा प्रीमियम नजर आती है । खास तौर पर मारुति एक्सएल6 में नई हेडलैंप क्लस्टर में एलईडी डीआरएल व प्रोजेक्टर लाइट हो गयी है। कंपनी बहुत जल्द ही इस कार की बुकिंग शुरू करने वाली है हालांकि अभी तारीख का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही कंपनी बुकिंग शुरू कर सकती है। और कहा तो ये भी जाता है कि इस कार की कीमत प्रीमियम होने की वजह से 1-2 लाख रुपए अधिक होगी ।

Updated on:
7 Aug 2019, 11:26 AM IST
Published on: