7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alto नहीं Wagon r है इंडिया की सबसे बिकाऊ कार, पढ़ें पूरी खबर

ऑल्टो सालों से लोगों की फेवरे कार बनी है और यही वजह है कि ये कार देश की सबसे बिकाऊ कार मानी जाती है । लेकिन जुलाई में ऑल्टो से ये ताज छिन गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 6 Aug 2019, 3:41 PM IST

wagon r

नई दिल्ली: हर महीने गाड़ियों की बिक्री के बाद में ये पता चलता है कि आखिर लोग किस गाड़ी को खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। वैसे एंट्री लेवल कारों में कई सालों से ऑल्टो का कब्जा रहता है लेकिन इस बार जुलाई के महीने में ऑल्टो नहीं बल्कि मारुति की ही वैगन आर ( Wagon R ) सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनकर उभरी है।

वैसे तो मारुति सुजुकी की बिक्री इस बार 5 साल की सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है और भारतीय कार बाजार में हिस्सेदारी जुलाई 2019 में 4 प्रतिशत कम हुई है लेकिन इसके बावजूद कंपनी की 7 कारों ने देश की सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

रात में ड्राइविंग करते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, जा सकती है जान

मारुति वैगन आर की जुलाई महीने में 15062 यूनिट बेची गयी है। जबकि ऑल्टो की जुलाई में 11,577 यूनिट्स बिकीं। मारुति वैगन आर ने डिजायर, ऑल्टो, स्विफ्ट जैसे वाहनों को भी पीछे छोड़ दिया है। कंपनी ने कुछ ही समय पहले इसे नए अपडेट के साथ लॉन्च किया था, जिसमें कई बदलाव भी शामिल है। इसलिए इसकी मांग भी बढ़ी है। आपको बता दें कि हाल के दिनों में नई लॉन्च हुई कारों में हेक्टर और वेन्यू के अलावा कोई भी कार लोगों को खास पसंद नहीं आई यानि बिक्री के लिहाज से मामला ठंडा ही कहा जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि मारुति वैगन आर किन फीचर्स की वजह से लोगों की फेवरेट बनी।

20 शानदार फीचर्स से लैस है Creta Sports एडिशन, देखें वीडियो

वैगन आर की बात करें तो इसे लोग पर्सनल यूज के साथ-साथ कैब और टैक्सी सर्विसेज के लिए भी लेते हैं जिसकी वजह से इसकी बिक्री हमेशा अच्छी रहती है।

कीमत- कीमत के लिहाज से भी मारुति वैगन आर को पैसा वसूल कहा जा सकता है । इसकी शुरुआती कीमत 4.34 लाख रुपये है। जो किसी भी आम आदमी के लिए कार का डीसेंट बजट माना जाता है। कीमत के अलावा नई वैगनआर में रैक्टैंगुलर ग्रिल, ड्यूल-स्प्लिट हेडलैम्प्स, इंटीग्रेटेड टर्न लाइट्स के साथ आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स, वॉल्वो की स्टाइल में टेल लैम्प्स और रियर में दिया गया विंडशील्ड वाइपर के साथ आती है जो इसके लुक को बेहद शानदार बनाता है।

Okinawa ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में की कटौती, 8600 रुपए का होगा फायदा

इंजन- नई वैगनआर में एक स्विफ्ट वाला K-सीरीज 1.2-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है, जो 83hp का पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा पुरानी वैगनआर मॉडल वाला 1.0-लीटर इंजन है, जो 67hp का पावर और 90 Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (AGS) से लैस हैं। इसके अलावा इस कार में सेफ्टी के लिए भी सारे स्टैंडर्ड फीचर मिलते हैं जिसकी वजह से ये गाड़ी काफी पसंद की जाती है।