कार

देश में लॉन्च होने के बावजूद आप नहीं खरीद पाएंगे इलेक्ट्रिक Maruti Wagon R, ये है वजह

सपना हो जाएगा मारुति इलेक्ट्रिक वैगन आर खरीदना कैब ड्राइवर्स को बेची जाएगी इलेक्ट्रिक वैगन आर कंपनी ने किया ऐलान
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2019, 2:23 PM IST
electric wagon r

नई दिल्ली: आने वाले वक्त में सड़कों पर ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन दिखेंगे और इसके लिए सरकार और कार निर्माता कंपनियां दोनो ही लगातार प्रयास कर रहे हैं। Maruti की इलेक्ट्रिक वैगन आर भी ऐसी ही एक कार है। इस कार का इंतजार पूरे देश में जोर शोर से किया जा रहा है। मारुति वैगनआर इलेक्ट्रिक को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है तथा इसकी कई तस्वीरें भी सामने आयी है।

आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है दरअसल मारुति की ये कार अगले साल यानि 2020 में भारत में लॉन्च होगी लेकिन कंपनी ने एक ऐसा फैसला किया है जिसके बाद ये कार आम आदमी के लिए खरीदना सपना ही बन जाएगा क्योंकि कंपनी मारुति वैगनआर इलेक्ट्रिक को सिर्फ कैब ऑपरेटरों के लिए ला रही है। दरअसल मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने मीडिया को दिये अपने इंटरव्यू के दौरान ये बात कही । उन्होने कहा कि वैगनआर इलेक्ट्रिक को लॉन्च किये जाने के बाद यह सिर्फ कैब ऑपरेटरों के लिए उपलब्ध होगा ।

इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक कार की कीमत अधिकतर प्राइवेट कार खरीदारों के लिए बहुत अधिक होती है । इन कारों के लिए बैटरी पैक बहुत महंगे हैं और इलेक्ट्रिक कारों के बैटरी पैक की कीमत ही कार की करीब आधी कीमत तक होती है। यही वजह है कि आम आदमी के लिए इस कार का खरीदना थोड़ा मुश्किल होगा।

Updated on:
16 Aug 2019, 2:23 PM IST
Published on: