4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब नहीं खरीद पाएंगें Maruti Ertiga डीजल, कंपनी ने बंद किया प्रोडक्शन

मारुति अब नहीं बेचेगी अर्टिगा का डीजल वर्जन बंद हुआ डीजल वर्जन का प्रोडक्शन इसी साल लॉन्च हुई थी ये कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 16 Aug 2019, 12:56 PM IST

ertiga

नई दिल्ली: दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी पॉप्युलर MPV कार Ertiga का 1.3 लीटर डीजल वेरिएंट बंद कर दिया है। यानि अब आपको ये कार पेट्रोल के दोनो वेरिएंट और डीजल के 1.5 लीटर का डीजल वेरिएंट मिलेगा। कंपनी ने ये फैसला इंजन को BS-VI नॉर्म्स के तहत अपडेट करने के चलते लिया है। कंपनी ने इस कार को इसी साल 9.86 लाख रुपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया था।

2020 से कंपनी बंद करने वाली है डीजल कारें- मारुति 2020 से डीजल कारें न बनाने का पहले ही ऐलान कर चुकी है। इसलिए इंडस्ट्री में इस फैसले को लेकर ज्यादा आश्चर्य नहीं है।

Ertiga को टक्कर देगी Renault की ये MPV , 28 अगस्त को बेहद सस्ती कीमत पर होगी लॉन्च

हाल ही में CNG मॉडल ने दी है दस्तक-

मारुति ने हाल ही में Maruti Ertiga CNG और Maruti Ertiga Tour M CNG मॉडल्स लॉन्च किए हैं। दरअसल पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग सीएनजी कारों को ज्यादा महत्व देता है। यही वजह है कि मारुति ने कंपनी फिटेड सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किये थे । ये CNG वर्जन VXi ट्रिम पर बेस्ड हैं ये दोनों वेरियंट्स 26.20 किमी/किग्रा ARAI रेटेड फ्यूल माइलेज देती है। ये नए CNG मॉडल्स इंटेलिजंट इंजेक्शन सिस्टम के साथ आते हैं। अर्टिगा सीएनजी ऑटो फ्यूल स्विच की सुविधा के साथ आती है जिससे आसानी से फ्यूल मॉडल स्विच किए जा सकते हैं। कीमत की बात करें तो ये कारें रेग्युलर मॉडल से 71000 रुपए ज्यादा है।

सस्ती Bajaj Pulsar Neon और Honda CB Shine sp में कौन है ज्यादा पॉवरफुल

इंजन- इस वर्जन में 1.5 लीटर फोर सिलिंडर SHVS इंजन दिया गया है जिसका मैक्सिमम पावर आउटपुट 104.7 PS और 138Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस वर्जन में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

फीचर्स- अर्टिगा में इलेक्ट्रिकल अडजस्टेबल ORVM, रियर एसी वेंट्स और ड्यूल टोन इंटीरियर दिए गए हैं। इसके अलावा ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, स्पीड लिमिटिंग फंक्शन, ब्लूटूथ के साथ स्टीरियो और स्टियरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल दिए गए हैं।