कार

Mercedes की इस कार इंटीरियर देख 5 स्टार होटल भी भूल जाएंगे, 16 नवंबर को होगी लॉन्च

मर्सिडीज बेंज सीएलएस ( Mercedes Benz CLS ) कार को नए डिजाइन के साथ भारत में 16 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 10:53 AM IST
Mercedes Benz CLS
Mercedes की इस कार इंटीरियर देख 5 स्टार होटल भी भूल जाएंगे, 16 नवंबर को होगी लॉन्च

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज अपनी बेहतरीन मर्सिडीज सीएलएस ( Mercedes Benz CLS ) को भारत में भी लॉन्च करने जा रही है। इस को भारत के बाहर पहले से ही लॉन्च किया जा चुका है और अब इसका इंतजार भारत में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मर्सिडीज सीएलएस क्लास कार को नए डिजाइन के साथ 16 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 2 लीटर का बीएस6 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया जाएगा जो कि 241 बीएचपी की पावर और 500 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा। इस तरह का इंजन नई सी-क्लास फेसलिफ्ट और ई-क्लास में भी दिया गया है। फिलहाल पेट्रोल इंजन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

लॉन्चिंग के बाद इन कारों से होगा मुकाबला
बाजार में लॉन्च होने के बाद मर्सिडीज बेंज सीएलएस का मुकाबला ऑडी ए7 और बीएमडब्ल्यू 6-सीरीज जीटी से हो सकता है।

इंटरनेशल मार्केट में नई मर्सिडीज-बेंज सीएलएस को मार्च, 2019 में लॉन्च किया गया था। इस कार में ई-क्लास बेस्ड कुछ फीचर्स और कुछ एस-क्लास मॉडल बेस्ड फीचर्स शामिल किए गए हैं। मर्सिडीज बेंज सीएलएस के फ्रंट में चौड़ी और लंबी ग्रिल दी जाएगी और एरो शेप के डीआरएलएस वाले हेडलैंप्स दिए जाएंगे। मर्सिडीज बेंज सीएलएस भारत में पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो मर्सिडीज बेंज सीएलएस की एक्स शोरूम कीमत लगभगया 75 लाख रुपये हो सकती है।

Published on: