डिजाइन की बात की जाए तो बीएमडब्ल्यू 8 सीरीज कंवर्टिबल के डिजाइन में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। इस कार में फ्रंट में बड़ा ग्रिल दिया गया है, जिससे हवा आसानी से पास हो पाएगी। इसके साथ ही रियर डिजाइन को भी काफी बदल कर नया किया गया है। इंटीरियर की बात की जाए तो इस कार में एम लेदर स्टीयरिंग व्हील, ऑडियो सिस्टम के साइड में एक डायमंड कट स्टाइल, आरामदायक सीट्स, सीट्स में हीट कम्फर्ट फंक्शन, सीट्स तापमान को कंट्रोल करने के लिए सिस्टम, लेजर लाइट्स वाली हेडलाइट्स, 600 मीटर अधिक क्लियर व्यू देने वाली लाइट्स जैसी चीजें नई देखने को मिलेंगी।